विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 17, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जालंधर में ड्रग्स के साथ कीनिया की महिला समेत दो गिरफ्तार, इंटरनेट मीडिया के जरिए करते थे डील

By Vinay KumarEdited By:
Published: Mon, 17 May 2021 05:50 PM (IST)

जालंधर में थाना शाहकोट क्षेत्र में पुलिस ने कीनिया की रहने वाली एक महिला को उसके साथी के साथ हेरोइन ...और पढ़ें

जालंधर में ड्रग्स के साथ कीनिया की महिला समेत दो आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
जालंधर में ड्रग्स के साथ कीनिया की महिला समेत दो आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

जालंधर, जेएनएन। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे हैं जालंधर पुलिस के अभियान को बड़ी सफलता उस समय हाथ लगी जब थाना शाहकोट क्षेत्र में पुलिस ने कीनिया की रहने वाली एक महिला को उसके साथी के साथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपितों के पास से कुल 505 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। जिसके बाद पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

इंटरनेट मीडिया पर मिलती थी डिलीवरी की लोकेशन

पुलिस की माने तो यह तस्कर पुलिस से बचने के लिए इंटरनेट कॉल का सहारा लेते थे। व्हाट्सएप के जरिए इन्हें वह लोकेशन भी भेज दी जाती थी जहां उन्हें माल की डिलीवरी करनी होती थी

चकमा देने के लिए हरियाणा नंबर की टैक्सी का इस्तेमाल

मामले को लेकर जालंधर रूरल एसएसपी नवीन सिंगला ने बताया कि रविवार को शाहकोट एसडीम ऑफिस के बाहर लॉकडाउन के दौरान शक होने पर एक कार को रोका गया था पूछताछ करने पर कार के ड्राइवर ने बताया कि उसकी कार कीनिया की रहने वाली एक महिला ने बुक की है और वह उसे छोड़ने जा रहा था। इस कार पर भी टैक्सी का नंबर प्लेट लगा हुआ था जिसके बाद जब पुलिस ने कीनिया की रहने वाली एलिजाबेथ के बैग की तलाशी ली तो पुलिस को बैग से 500 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। वहीं ड्राइवर नई दिल्ली के नजफगढ़ के रहने वाले शम्मी कपूर की तलाशी लेने पर उसकी जेब से 5 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। हेरोइन की डिलीवरी देने इन तस्करों ने पुलिस को चकमा देने के लिए सवारी का भेष बना रखा था जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार करते हुए उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और उनके नेटवर्क की तलाश के लिए दोनों ही तस्करों से पूछताछ शुरू कर दी है।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।