विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 17, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अमृतसर मेडिकल कॉलेज में Coronavirus की एंट्री, राजस्थान से पिकनिक मना लौटे MBBS के 20 Students संक्रमित

By Pankaj DwivediEdited By:
Published: Wed, 17 Mar 2021 11:33 AM (IST)Updated: Wed, 17 Mar 2021 03:21 PM (IST)

Amritsar Coronavirus Update अमृतसर मेडिकल कॉलेज के MBBS के 20 Students कोरोना वायरस संक्रमित मिले हैं। इसके बाद कॉलेज में ...और पढ़ें

अमृतसर मेडिकल कॉलेज में 20 MBBS स्टूडेंट्स संक्रमित मिले हैं।
अमृतसर मेडिकल कॉलेज में 20 MBBS स्टूडेंट्स संक्रमित मिले हैं।

अमृतसर, जेएनएन। पंजाब में कोरोना की तीसरी लहर और घातक होती जा रही है। बुधवार को इसने Government Medical College Amritsar में एंट्री कर ली है। यहां MBBS कर रहे 20 Students संक्रमित मिले हैं। इसके बाद मेडिकल कॉलेज प्रबंधन में हड़कंप मच गया है। एमबीबीएस द्वितीय वर्ष की कक्षाएं सस्पेंड कर दी गई हैं। पता चला है कि ये स्टूडेंट्स जयपुर (राजस्थान) घूमने गए थे। कुछ दिन पहले वहां से पिकनिक मनाकर लौटे थे। कॉलेज प्रशासन ने इन्हें पिकनिक पर जाने से रोका था पर वे नहीं माने। कॉलेज प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए इन्हें नोटिस जारी किया है। बता दें कि मंगलवार को अमृतसर में चार मरीजों की मौत के साथ 118 नए पॉजिटिव केस मिले थे।

प्रिंसिपल डा. राजीव देवगण का कहना है कि 20 में से तीन विद्यार्थियों को आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। शेष को घर भेज दिया है। इन विद्यार्थियों ने आदेश की अवहेलना की है। इन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। मेडिकल कालेज प्रशासन इस प्रकार के ट्रिप आर्गनाइज नहीं करता। फर्स्ट ईयर से सेकेंड ईयर में पहुंचे इन विद्यार्थियों ने खुद ही पिकनिक का प्रोग्राम बनाया और चले गए। हमने इनसे लिखित में लिया था कि लौटने के बाद कोरोना टेस्ट करवाए बगैर हास्टल में प्रवेश नहीं करेंगे पर ये चुपचाप आ गए। बहरहाल, कॉलेज के सभी 250 विद्यार्थियों के सैंपल लेकर इन्हें घर भेजा जा रहा है।

बठिंडा के राजिंदरा कॉलेज में 8 स्टाफ सदस्यों सहित 35 पॉजिटिव

इधर, बठिंडा में भी सरकारी राजिंदरा कॉलेज में भी कोरोना का प्रकोप फैल गया है। यहां आठ स्टाफ सदस्यों समेत 35 लोग कोरोना वायरस संक्रमित मिले हैं। 

यह भी पढ़ें - अंधविश्वास की हदें पार : पंजाब में 13 साल के बच्चे से कराई मांगलिक युवती की शादी, सुहागरात के बाद मौत का मातम

यह भी पढ़ें - फेसबुक की Missed call से रहें सावधान! पंजाब में अमीरों को Honey Trap में फंसाने वाली शातिर महिला गिराेह सहित गिरफ्तार