विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भोगपुर में नशा तस्करों पर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 212 नशीली गोलियां के साथ दो महिलाओं समेत तीन दबोचे

Published: Sat, 25 Oct 2025 08:19 PM (IST)

भोगपुर पुलिस ने दो महिलाओं समेत तीन नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से 212 नशीली गोलियां ...और पढ़ें

भोगपुर पुलिस ने विशेष मुहिम के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन नशा तस्करों को गिरफ्तार किया (फोटो: जागरण)

भोगपुर पुलिस ने विशेष मुहिम के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन नशा तस्करों को गिरफ्तार किया (फोटो: जागरण)

HighLights

  1. तीन नशा तस्कर गिरफ्तार, दो महिलाएं शामिल

  2. 212 नशीली गोलियां और मोटरसाइकिल बरामद

  3. भोगपुर पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई

संवाद सूत्र, भोगपुर। भोगपुर पुलिस ने विशेष मुहिम के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से 212 नशीली गोलियां और एक मोटरसाइकिल बरामद की है।

डीएसपी राजीव कुमार ने बताया कि यह कार्रवाई एसएसपी हरविंदर सिंह विरक व एसपी (इन्वेस्टिगेशन) सरबजीत राय के दिशा-निर्देशों पर थाना भोगपुर प्रभारी इंस्पेक्टर राजेश कुमार अरोड़ा की टीम ने की।

पुलिस ने लिंक रोड अमर पैलेस के पास तलाशी दौरान अमर्जीत सिंह पुत्र राम सिंह निवासी तलवंडी जंडेईर, उसकी पत्नी कोमल कौर, और रजनीत कौर पत्नी लखविंदर सिंह से क्रमशः 100, 50 और 62 नशीली गोलियां बरामद कीं। तीनों के खिलाफ थाना भोगपुर में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि नशा कहां से लाया गया और किसे सप्लाई किया जाना था