Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पंजाब भाजपा नेताओं का दल कारिडोर होकर करतारपुर साहिब रवाना, वापसी के समय किसानों ने किया विरोध

    By Sunil Kumar JhaEdited By:
    Updated: Thu, 18 Nov 2021 04:14 PM (IST)

    पंजाब भाजपा के नेताओं का दल आज सुबह पाकिस्तान स्थित श्री करतारपुर साहिब जाने के लिए डेरा बाबा नानक में करतारपुर कारिडोर पहुंचाा। पंजाब भाजपा के अध्‍यक्ष अश्‍वनी शर्मा के नेतृत्‍व में यह दल गुरुद्वारा श्री करतारपुर साहिब के लिए रवाना हुआ।

    Hero Image
    श्री करतारपुर साहिब से लौटे पंजाब भााजपा नेताओं के विरोध में कारिडोर पर प्र्रदर्शकरते किसान संगठनों के सदस्‍य । (जागरण)

    राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। Kartarpur Corridor: करतारपुर कारिडोर दोबारा खुलने के बाद दूसरे दिन सुबह से ही श्रद्धालुओं का पाकिस्‍ताान स्थिति गुरुद्वारा श्री करतारपुर साहिब जाने का सिलसिला शुुरू हो गया। सुुुबह भारतीय जनता पार्टी का एक शिष्टमंडल गुरुद्वारा श्री करतारपुर साहिब माथा टेकने के लिए रवाना हुआ। इस शिष्टमंडल की अगुवाई पंजाब भाजपा के प्रदेश प्रधान अश्वनी शर्मा  ने किया। भाजपा के नेताओं ने पाकिस्‍तान स्थित गुरुद्वारा श्री करतारपुर साहिब में माथा टेका। भाजपा नेताओं की करतारपुर साहिब से वापसी के समय डेरा नानक में किसान संगठनों के सदस्‍य उनका विरोध करने पहुंच गए। किसान प्रदर्शनकारियोंं ने इस दौरान नारेबाजी की।    

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इससे पहले भाजपा नेताओंं ने गुरुद्वारा श्री करतारपुर साहिब में जाने के दौरान बोले से निहाल का घोष किया। बाद में भाजपा नेताओं ने गुरुद्वारा श्री करतारपुर साहिब में माथा टेका। करतारपुर साहिब रवाना होने से पहले पंजाब भाजपा के प्रधान अश्विनी शर्मा ने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर बाबा नानक की कृपा रही है कि उनके हिस्से में करतारपुर कॉरिडोर को पहले बनाने अैर फिर इसे फिर से खोलने की सेवा आई है। करतारपुर कॉरिडोर पहुंचे भाजपा के प्रधान अश्विनी शर्मा और भाजपा नेताओं ने बोले सो निहाल निहाल के घोष किए। 

    प्रदेश भाजपा महासचिव जीवन गुप्ता ने बताया कि श्री करतारपुर साहिब जाने वाले जत्थे में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा के साथ सुखवंत सिंह धनौला, जसविंदर सिंह ढिल्लों, एसएस चन्नी, हरजीत सिंह गरेवाल, बिक्रमजीत सिंह चीमा, राजिंदर मोहन सिंह छीना, जीवन गुप्ता, डॉ. सुभाष शर्मा, तीक्ष्ण सूद, शिवबीर सिंह राजन, मंजीत सिंह राय, केडी भंडारी, पंकज कपाही व इंदरप्रीत सिंह आदि शामिल रहे।

    श्री करतारपुर साहिब में दर्शन करने गया पंजाब भाजपा के नेताओं का दल। (जागरण)

    सभी भाजपा नेता सुबह करतारपुर कारिडोर से होकर  गुरु की चरण-छोह प्राप्त धरती श्री करतारपुर साहिब की धरती पर नतमस्तक होने के लिए रवाना हुए। भाजपा नेता वहां माथा टेकने के बाद वापिस भारत लौटेंगे। वहीं, 19 नवंबर को गुरु पर्व वाले दिन आम आदमी पार्टी का शिष्टमंडल सांसद व प्रदेश प्रधान भगवंत मान की अगुवाई में करतारपुर साहिब जाएगा।