Surjit Hockey Tournament: पंजाब एंड सिंध बैंक, पीएनबी, इंडियन आयल व भारतीय रेलवे सेमीफाइनल में पहुंची
ओलिंपियन सुरजीत हाकी स्टेडियम में आज दो मैच हुए। पंजाब एंड सिंध बैंक ने जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। पहले मैच में पंजाब एंड सिंध बैंक ने एएससी जालंधर को 7-1 से हराया। दूसरे मैच में इंडियन एयरफोर्स ने पंजाब पुलिस को 5-2 गोल से हराया।
जागरण संवाददाता, जालंधर। ओलिंपियन सुरजीत हाकी स्टेडियम में चल रहे 39वां इंडियन आयल सर्वो सुरजीत हाकी टूर्नामेंट के दौरान बुधवार को दो मैच हुए। इनमें जीत दर्ज कर पंजाब एंड सिंध बैंक ने सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। वहीं अंकों के आधार पर पंजाब नेशनल बैंक, इंडियन आयल और भारतीय रेलवे ने भी सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।
पहले मैच में पंजाब एंड सिंध बैंक ने एएससी जालंधर को 7-1 से हराया। पंजाब एंड सिंध बैंक ने खिलाड़ी जर्मनजीत सिंह ने पहले मिनट में पेनल्टी कार्नर को गोल में तब्दील कर 1-0 की बढ़त हासिल कर ली। बैंक के खिलाड़ी जसकरण सिंह ने 15वें मिनट में मैदानी गोल कर स्कोर बढ़त 2-0 कर दिया। जसकरण सिंह ने 25वें व 27वें मिनट में मैदानी गोल कर 4-0 की बढ़त बना ली। इसके बाद हरमनजीत सिंह ने 29वें मिनट में पेनल्टी कार्नर को गोल में तब्दील कर गोल की बढ़त 5-0 कर दी।
एएससी जालंधर की ओर से मनमीत सिंह ने 47वें मिनट में मैदानी गोल कर गोल स्कोर 5-1 कर दिया। इसके बाद बैंक के खिलाड़ी जसकरण सिंह ने 52वें मिनट में पेनल्टी स्ट्रोक को गोल में तब्दील किया व अर्शदीप सिंह ने 56वें मिनट में मैदानी गोल कर 7-1 से मैच जीत लिया।
दूसरे मैच में इंडियन एयरफोर्स ने पंजाब पुलिस को 5-2 गोल से हराया। इंडियन एयरफोर्स के खिलाड़ी राहुल कुमार ने 33वें मिनट में व सुखदेव सिंह ने 40वें मिनट में मैदानी गोल करके 2-0 की बढ़त बना ली। पंजाब पुलिस के खिलाड़ी परमवीर सिंह ने 54वें मिनट में पेनल्टी कार्नर को गोल में तब्दील कर गोल स्कोर 2-1 कर दिया। इसके बाद इंडियन फोर्स के राहुल कुमार ने 55वें मिनट और सुखदेव सिंह ने 56वें मिनट में मैदानी गोल करके स्कोर 4-1 कर दिया। पंजाब पुलिस के खिलाड़ी करणबीर सिंह ने 57वें मिनट में मैदानी गोल कर गोल स्कोर 4-2 तक पहुंचा दिया।
आखिर में इंडियन एयरफोर्स के खिलाड़ी मानिद ने 58वें मिनट में मैदानी गोल कर गोल स्कोर 5-2 पहुंचा दिया। इस तरह इंडियन एयरफोर्स चार अंक और पंजाब पुलिस दो अंकों के साथ टूर्नामेंट से बाहर हो गई। वहीं बाकी की टीमें छह-छह अंक लेकर सेमीफाइनल में जगह बनाने में कामयाब हो गईं। इस अवसर पर ओलिंपियन सुरिंदर सोढी, तिरलोक सिंह, रणबीर सिंह टुट, इकबाल सिंह संधू, गुरविंदर सिंह, राम प्रताप, लखविंदर सिंह, नरिंदरपाल सिंह, प्रो, किरपाल सिंह, रमनीक रंधावा, अमरीक सिंह व कैम गिल उपस्थित थे।
वीरवार को खेले जाने वाले मैच
इंडियन आयल व पंजाब नेशनल बैंक : 4 बजे से
पंजाब एंड सिध बैंक व भारतीय रेलवे : 5.45 बजे से
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।