Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Surjit Hockey Tournament: आर्मी इलेवन ने एएससी बेंगलुरु, इंडियन आयल ने पंजाब पुलिस को हराया

    सुरजीत हाकी टूर्नामेंट में सोमवार को आर्मी इलेवन दिल्ली ने एएससी बेंगलुरु को 4-2 गोल के अंतर से हराया। दूसरे मैच में इंडियन आयल ने पंजाब पुलिस को 2-1 गोल से हरा दिया। रोमांचक मैच में पहला क्वार्टर गोल रहित रहा था।

    By Kamal KishoreEdited By: Pankaj DwivediUpdated: Mon, 31 Oct 2022 10:56 PM (IST)
    Hero Image
    सुरजीत हॉकी टूर्नामेंट के दौरान अंकों के लिए जद्दोजहद करते एएससी जालंधर व आर्मी 11 के खिलाड़ी। फोटो विजय शर्मा

    जासं, जालंधर। बर्ल्टन पार्क में ओलिंपियन सुरजीत हाकी स्टेडियम में चल रहे 39वां इंडियन आयल सर्वो सुरजीत हाकी टूर्नामेंट में सोमवार को आर्मी इलेवन दिल्ली ने एएससी बेंगलुरु को 4-2 गोल के अंतर से हराकर मैच जीत लिया। एएससी बेंगलुरु के खिलाड़ी गौथम ने 12वें मिनट में पेनल्टी कार्नर को गोल में तब्दील कर 1-0 गोल से बढ़त हासिल कर ली।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आर्मी इलेवन के सुभाष ने 13वें मिनट में पेनल्टी कार्नर को गोल में तब्दील कर गोल स्कोर 1-1 बराबर कर दिया। एएससी के गौथम ने 26वें मिनट में मैदानी गोल करके गोल स्कोर 2-1 पहुंचा दिया। आर्मी इलेवन के सुभाष संघा ने मैदानी गोल करके गोल स्कोर 2-2 बराबर कर दिया।

    आर्मी इलेवन के खिलाड़ी प्रताप ने 39वें मिनट में पेनल्टी कार्नर को गोल में तब्दील कर गोल स्कोर 3-2 से बढ़त हासिल कर ली। आर्मी इलेवन के खिलाड़ी सिराज ने 58वें मिनट में मैदानी गोल करे 4-2 गोल अंतर से मैच जीत लिया।

    दूसरे मैच में इंडियन आयल ने पंजाब पुलिस को 2-1 गोल से हरा दिया। पहले क्वार्टर में दोनों टीमें गोल न कर सकी। दोनों टीम के खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन कर रहे थे। दूसरे क्वार्टर के पंजाब पुलिस के खिलाड़ी कंवरजीत सिंह ने 28वें मिनट में मैदानी गोल कर 1-0 से बढ़त हासिल कर ली। इंडियन आयल के खिलाड़ी मनप्रीत सिंह 29वें मिनट में गोल कर स्कोर 1-1 बराबर कर दिया।

    इंडियन आयल के खिलाड़ी गुरजिंदर सिंह ने पेनल्टी कार्नर को गोल में तब्दील कर 2-1 से बढ़त हासिल कर मैच जीत लिया। मुख्याअतिथि के रूप में एजीआइ ग्रुप से सुखदेव सिंह, कर्नल मनोज यादव ने खिलाड़ियों से मुलाकात की। इस अवसर पर कृपाल सिंह मठारू, नरिंदरपाल सिंह जज, सुरिंदर भापा, रमणीक सिंह रंधावा, लखविंदर पाल सिंह, रणबीर सिंह टुट, तरलोक सिंह भुल्लर, कुलविंदर सिंह, राम प्रताप उपस्थित थे।

    मंगलवार को होने वाले मैच

    - भारतीय रेलवे बनाम इंडियन आयल-चार बजे

    - पंजाब नेशनल बैंक बनाम एएससी-5.45 बजे