विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jalandhar Crime: हत्या के केस में 22 साल जेल में गुजारे, अब बाहर आकर फिर कर दिया साथी का कत्ल

By paramjit singhEdited By: Nidhi Vinodiya
Published: Tue, 03 Oct 2023 10:15 PM (IST)

कत्ल केस में 22 साल की सजा काटकर बाहर आने के बाद नकोदर में फिर अपने ही एक साथी की ...और पढ़ें

हत्या के केस में 22 साल जेल में गुजारे, अब बाहर आकर फिर कर दिया साथी का कत्ल
हत्या के केस में 22 साल जेल में गुजारे, अब बाहर आकर फिर कर दिया साथी का कत्ल

HighLights

  1. पहले साथी संग पी शराब, विवाद होने पर कुएं दे दिया धक्का
  2. 22 साल जेल में रहकर आया था आदमी।
  3. आठ साल पहले आया था जेल से बाहर।

जागरण संवाददाता, जालंधर। आदमपुर के एक व्यक्ति ने कत्ल केस में 22 साल की सजा काटकर (Man Spend 22 Year in Jail) बाहर आने के बाद नकोदर में फिर अपने ही एक साथी की हत्या कर दी। थाना सिटी की पुलिस ने आरोपित हरिपाल के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ जारी है। नकोदर निवासी रोबिन 21 सितंबर से लापता था। उसका शव कुएं से मिलने के बाद पुलिस ने मामला ट्रेस कर लिया।

कुएं में मिला था शव

डीएसपी सुखपाल सिंह ने बताया कि हरिपाल और रोबिन ने 21 सितंबर को इकट्ठे शराब पी थी। इसके बाद दोनों में किसी बात को लेकर बहस हो गई। इसी दौरान हरिपाल ने रोबिन को कुएं में धक्का दे दिया। मोहल्ला रेड़वा में कुएं से रोबिन का शव दो दिन बाद मिला था। शव मिलने के बाद पहले धारा 174 की कार्रवाई की। हालांकि बाद में रोबिन के पिता अर्जुन ने हत्या का शक जताया और अलग एंगल से जांच की गई। इसके बाद एएसआई रणजीत सिंह ने छापेमारी कर आरोपित हरिपाल को गिरफ्तार कर लिया।

Also Read: देवी-देवता खुश होंगे... तांत्रिक की बातों में आकर पड़ोसी ने चार साल के मासूम का गला काटकर दे डाली बलि

आठ साल पहले आया था जेल से बाहर

हरिपाल कत्ल केस में 22 साल सजा काट चुका है। थाना आदमपुर में दर्ज कत्ल केस में कोर्ट ने साल 1993 में उसे कैद और जुर्माने की सजा सुनाई गई थी। हरीपाल 22 साल जेल काट कर 2015 में बाहर आया था। आठ साल बाद फिर ने उसने युवक का कत्ल कर दिया। पुलिस आरोपित को कोर्ट में पेश कर रिमांड लेगी।

Also Read: लंदन में फुल रहेगा कनाडाई पंजाबी रैपर शुभ का शो, खालिस्तान समर्थन के बाद भारत में फाड़े गए थे पोस्टर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।