यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
लंदन में फुल रहेगा कनाडाई पंजाबी रैपर शुभ का शो, खालिस्तान समर्थन के बाद भारत में फाड़े गए थे पोस्टर
चर्चा में आए कनाडाई पंजाबी सिंगर शुभ (Canadian-Punjabi Rapper) का लंदन में शो होने वाला है जिसके सभी टिकट सोल्ड ...और पढ़ें

HighLights
- शुभ का लंदन में शो हुआ हाउस फुल।
- कंपनियों ने स्पाॅन्सरशिप ली वापस।
- मुंबई में फाड़े गए थे पोस्टर।
निधि विनोदिया, चंडीगढ़। भारत और कनाडा की चल रही तकरार के दौरान चर्चा में आए कनाडाई पंजाबी सिंगर शुभ (Canadian-Punjabi Rapper) का लंदन में शो होने वाला है, जिसके सभी टिकट सोल्ड हो चुके हैं (Shubh Concert Show Housefull)। बता दें कि शुभ का भारत में शो होने वाला था, लेकिन शुभ द्वारा भारत का गलत नक्शा सोशल मीडिया पर डालना उनको काफी महंगा पड़ा था। उनका मुंबई में होने वाला शो रद हो गया था।
इसकी जानकारी भी ऑनलाइन टिकटिंग साइट बुकमायशो (BookMyShow) ने दी थी। कंपनी ने कहा कि कनाडाई गायक शुभनीत सिंह का भारत के लिए 'स्टिल रोलिन' दौरा "रद" हो गया है।
View this post on Instagram
इंस्टाग्राम पर की ये पोस्ट
इसके बाद शुभ ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा किया था, जिसमें उन्होंने लिखा था थैंक यू उनका जो मेरे साथ खड़े रहे।
बोट कंपनी ने स्पाॅन्सरशिप ली थी वापस
शो रद होने के बाद बुकमायशो कंपनी ने लोगों द्वारा खरीदे गए टिकटों के पैसे को भी सात से दस दिनों में वापस कर दिया था। बता दें कि भारत में शुभ के होने वाले शो को बोट कंपनी भी स्पॉन्सर कर रही थी, लेकिन उसने भी अपने हाथ पीछे खीच लिए थे। बोट कंपनी द्वारा कहा गया था कि संगीत समुदाय की ओर हमारी प्रतिबद्धता गहरी है, लेकिन उससे भी पहले और सबसे महत्वपूर्ण बात हम एक सच्चे भारतीय ब्रांड हैं और शुभ द्वारा की गई टिप्पणियों के बाद हमने अपना प्रयोजन वापस लेने का फैसला किया।
मुंबई में फाड़े गए थे पोस्टर
बता दें कि भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने भी महाराष्ट्र के मुंबई में कनाडाई गायक शुभ के शो के पोस्टर फाड़ दिए थे।
विराट कोहली ने किया अनफाॅलो
बता दें कि शुभनीत सिंह एक पंजाबी-कनाडाई रैपर हैं, जिन्हें शुभ के नाम से जाना जाता है। शुभ को 23-25 सितंबर तक मुंबई में अपना शो करना था। बता दें कि इन चर्चाओं के चलते भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने कनाडा के रहने वाले पंजाबी सिंगर शुभनीत सिंह उर्फ शुभ को सोशल मीडिया पर अनफॉलो कर दिया था। सिंगर शुभनीत खालिस्तानी समर्थक माना जाता है। इससे पहले, गायक शुभ ने कश्मीर को लेकर एक नक्शा भी साझा किया था, इसके बाद देश में उसे भारी विरोध का सामना करना पड़ रहा है।