विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पंजाबी सिंगर शुभ को भारत के अपमान का मिला अंजाम, मुंबई में होने वाला शो रद्द; पहले पोस्टर पर पोती गई थी कालिख

By Jagran NewsEdited By: Jeet Kumar
Published: Wed, 20 Sep 2023 04:57 PM (IST)Updated: Wed, 20 Sep 2023 08:08 PM (IST)

पंजाबी सिंगर शुभ का मुंबई में होने वाल शो रद्द हो गया है। भारत का गलत नक्शा सोशल मीडिया पर ...और पढ़ें

पंजाबी सिंगर शुभ का मुंबई में होने वाल शो रद्द, भारत का अपमान करना पड़ा भारी
पंजाबी सिंगर शुभ का मुंबई में होने वाल शो रद्द, भारत का अपमान करना पड़ा भारी

HighLights

  1. पंजाबी सिंगर शुभ का मुंबई में होने वाल शो रद्द हो गया है
  2. विराट कोहली ने पहली की थी तारीफ, असलियत सामने आने पर किया अनफॉलो
  3. मुंबई में फाड़े गए थे कार्यक्रम से जुड़े पोस्टर

चंडीगढ़, ऑनलाइन डेस्क: भारत और कनाडा के बीच चल रही तकरार के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। कनाडाई-पंजाबी सिंगर शुभ (Punjabi singer Shubh) को भारत का गलत नक्शा सोशल मीडिया पर डालना काफी महंगा पड़ गया है। मुंबई में होने वाला उनका कार्यक्रम रद्द हो चुका है। इसकी जानकारी ऑनलाइन टिकटिंग साइट बुकमायशो (BookMyShow) ने दी है। कंपनी ने कहा कि कनाडाई गायक शुभनीत सिंह का भारत के लिए 'स्टिल रोलिन' दौरा "रद्द" हो गया है।

कंपनी ने अपने बयान में कहा कि बुकमायशो ने उन सभी उपभोक्ताओं के लिए टिकट राशि की पूरी वापसी शुरू कर दी है, जिन्होंने गायक शुभनीत सिंह के शो के लिए टिकट खरीदे थे। रिफंड ग्राहक को अगले सात से दस दिन तक मिल जाएगा।

बोट ने खींच लिए थे हाथ

इससे पहले बोट (Boat) कंपनी ने पंजाबी गायक शुभनीत सिंह के कार्यक्रम से अपने हाथ खींच लिए थे और अपना कॉन्ट्रैक्ट वापस ले लिया था। यह कंपनी भारत में शुभ का शो स्पॉन्सर करने वाली थी।

यह भी पढ़ें- Boat कंपनी ने No Love गाने के सिंगर शुभ से तोड़ा कॉन्ट्रैक्ट, इंस्टाग्राम पर शेयर किए भारत के नक्शे पर विरोध

कंपनी बोट ने अपने बयान में कहा ''अविश्वसनीय संगीत समुदाय के प्रति हमारी प्रतिबद्धता गहरी है, हम सबसे पहले और सबसे महत्वपूर्ण एक सच्चे भारतीय ब्रांड हैं। इसलिए, जब हमें इस साल की शुरुआत में कलाकार शुभ द्वारा की गई टिप्पणियों के बारे में पता चला, तो हमने दौरे से अपना प्रायोजन वापस लेने का फैसला किया।''

मुंबई में फाड़े गए थे पोस्टर

भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के सदस्यों ने शनिवार को महाराष्ट्र के मुंबई में कनाडाई गायक शुभ के आगामी कार्यक्रम के पोस्टर हटा दिए थे। शुभनीत सिंह एक पंजाबी-कनाडाई रैपर हैं, जिन्हें शुभ के नाम से जाना जाता है। शुभ को 23-25 ​​सितंबर तक मुंबई में अपना शो करना था।

यह भी पढ़ें- Singer Shubh: भारतीय जनता युवा मोर्चा ने फाड़े कैनेडियन रैपर शुभ के कॉन्सर्ट के पोस्टर, शो रद्द करने की मांग

विराट कोहली ने किया अनफॉलो

भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने कनाडा के रहने वाले पंजाबी सिंगर शुभनीत सिंह उर्फ शुभ को सोशल मीडिया पर अनफॉलो कर दिया है। सिंगर शुभनीत खालिस्तानी समर्थक माना जाता है। इससे पहले, गायक शुभ ने कश्मीर को लेकर एक नक्शा भी साझा किया था, इसके बाद देश में उसे भारी विरोध का सामना करना पड़ रहा है।

इन गानों के लिए काफी फेमस है शुभ

शुभनीत ने पहला गाना साल 2021 में 'वी रोलिन' रिलीज किया था, जिसे यूट्यूब पर 206 मिलियन से अध‍िक व्‍यूज मिल चुके हैं। इसके बाद चीक्स (Cheques) और एलिवेटेड (Elevated) गाने खूब वायरल रहे थे। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, भारत के विवादित नक्शे की वायरल पोस्ट को शुभ ने तब शेयर किया था, जब पंजाब पुलिस खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह नाम के भगोड़े की तलाश कर रही थी।