विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Singer Shubh: भारतीय जनता युवा मोर्चा ने फाड़े कैनेडियन रैपर शुभ के कॉन्सर्ट के पोस्टर, शो रद्द करने की मांग

By Jagran NewsEdited By: Jeet Kumar
Published: Sat, 16 Sep 2023 07:07 PM (IST)

पंजाबी सिंगर सिंगर शुभ का मुंबई में इस महीने के आखिरी दिनों में शो होना है। लेकिन इससे पहले भारतीय ...और पढ़ें

मुंबई में होने वाले गायक शुभ के कार्यक्रम के पोस्टर हटाए गए
मुंबई में होने वाले गायक शुभ के कार्यक्रम के पोस्टर हटाए गए

HighLights

  1. कनाडाई गायक शुभ के मुंबई में भारतीय जनता युवा मोर्चा के सदस्यों ने फाड़े पोस्टर
  2. गायक शुभ पर खालिस्तानियों का समर्थन करने का आरोप लगाया
  3. कश्मीर को लेकर एक नक्शा सोशल मीडिया पर डालने पर हो रहा विरोध प्रदर्शन

एएनआई, चंडीगढ़: भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के सदस्यों ने शनिवार को महाराष्ट्र के मुंबई में कनाडाई गायक शुभ के आगामी कार्यक्रम के पोस्टर हटा दिए। शुभनीत सिंह एक पंजाबी-कनाडाई रैपर हैं, जिन्हें शुभ के नाम से जाना जाता है। शुभ को 23-25 ​​सितंबर तक मुंबई में अपना शो करना था।

गायक शुभ पर खालिस्तानियों का समर्थन करने का लगाया आरोप

भाजयुमो ने गायक शुभ पर खालिस्तानियों का समर्थन करने का आरोप लगाया और उसके खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इससे पहले, गायक शुभ ने कश्मीर को लेकर एक नक्शा भी साझा किया था। इसलिए गायक को भाजयुमो के गुस्से का सामना करना पड़ रहा है।