Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पंजाब में महिला विंग को मजबूत करेगी शिवसेना राष्ट्रवादी, जयता तिवारी को दी कपूरथला की जिम्मेदारी

    By Jagran NewsEdited By: Pankaj Dwivedi
    Updated: Sun, 09 Oct 2022 01:41 PM (IST)

    अध्यक्ष विनय कपूर ने कहा कि पंजाब में महिला विंग को मजबूत किया जाएगा। इसी कड़ी में समाज सेविका जयता तिवारी को कपूरथला महिला विंग का अध्यक्ष बनाया गया ...और पढ़ें

    Hero Image
    जयता तिवारी को कपूरथला की जिम्मेदारी सौंपते हुए शिवसेना राष्ट्रवादी के पदाधिकारी।

    जागरण संवाददाता, जालंधर। अखिल भारतीय शिवसेना राष्ट्रवादी पंजाब में संगठन का विस्तार किया है। दल के प्रदेश अध्यक्ष विनय कपूर ने कहा कि पंजाब में महिला विंग को मजबूत किया जाएगा। इसके लिए जिला स्तर के बाद ब्लाक स्तर पर भी महिला विंग का गठन करके संगठन की मजबूती के लिए प्रयास किए जाएंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस संबंध में आयोजित बैठक के दौरान उन्होंने समाज सेविका तथा पार्टी के साथ जुड़ी जयता तिवारी को कपूरथला महिला विंग का अध्यक्ष घोषित किया। इसके साथ ही महिला संगठन विंग को मजबूत करने के लिए शहरी, ग्रामीण तथा ब्लाक स्तर पर इकाइयां गठित करने की जिम्मेदारी दी।

    इस दौरान जिला अध्यक्ष मनीष बाहरी ने बताया कि संगठन की मजबूती में यूथ तथा महिलाओं की भूमिका अहम है‌। यही कारण है कि पार्टी ने यूथ विंग गठित करने के बाद अब महिलाओं को पार्टी के साथ जोड़ने के लिए महिला विंग का गठन शुरू किया है। 

    पंजाब में हिंदुत्व के उत्थान के लिए किए जा रहे प्रयासों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि 35,000 हिंदुओं ने बलिदान देकर राज्य में अमन तथा शांति बहाल की है। आज इसे भंग किए जाने का प्रयास किया जा रहा है, जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

    लोगों को जागरूक करने के लिए छेड़ी जाएगी मुहिम

    संगठन की मजबूती करने के बाद लोगों में जागरूकता लाने के लिए मुहिम छेड़ी जाएगी। जयता तिवारी ने संगठन की मजबूती के लिए प्रयास करने का विश्वास दिलाया। इस मौके पर उनके साथ जोगिंदर बिल्ला, विश्व कुमार तथा रमन बाहरी सहित सदस्य मौजूद थे।