प्रोफेसर संत सिंह की स्मृति में अपाहिज आश्रम में संत सिंह आइ सेंटर शुरू
एनआरआइ हरभजन सिंह (92) की तरफ से अपने पिता प्रो. स्व. संत सिंह की स्मृति में डीएवी रोड स्थित अपाहिज आश्रम में चल रहे लाला राम किशोर विकलांग सहायता ट्रस्ट में प्रोफेसर संत सिंह आई सेंटर की शुरुआत की।

जागरण संवाददाता, जालंधर : एनआरआइ हरभजन सिंह (92) की तरफ से अपने पिता प्रो. स्व. संत सिंह की स्मृति में डीएवी रोड स्थित अपाहिज आश्रम में चल रहे लाला राम किशोर विकलांग सहायता ट्रस्ट में प्रोफेसर संत सिंह आई सेंटर की शुरुआत की गई। आश्रम के चेयरमैन तरसेम कपूर की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में समाज सेवक हरभजन सिंह, जसदीप सिंह, शरणजीत कौर, राखी, कैप्टन भगत सिंह, मलविदर कौर, दर्शन सिंह, जसकिरण कौर, प्रवीण पथरिया, रमीत कौर, गुरप्रीत कौर व मनवीर कौर विशेष रूप से शामिल हुए। उन्होंने कहा कि सेंटर में 31 दिसंबर को जरूरतमंदों के फ्री चेकअप और आपरेशन किए जाएंगे। चश्में भी फ्री वितरित किए जाएंगे। प्रो. संत सिंह के दोहते नेत्र रोग विशेषज्ञ डा. जगदीप सिंह (जगदीप आई अस्पताल नकोदर रोड) द्वारा अपाहिज आश्रम में अपने स्टाफ सहित रोजाना दो घंटे फ्री सेवाएं दी जाएंगी। इस मौके पर आश्रम क को-चेयरपर्सन सुनीता कपूर, प्रधान आरके भंडारी, फाइनेंस सेक्रेटरी बृज मित्तल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुभाष अग्रवाल, उपाध्यक्ष मनोहर लाल शर्मा, महासचिव बलदेव कत्याल, संयुक्त सचिव संजय सभ्रवाल, एडवोकेट उमेश ढींगरा, प्राण नाथ भल्ला, ललित भल्ला, इंजीनियर शैलजा भल्ला, सुमित पुरी, निधि पुरी, अश्वनी पुरी, भावना सभ्रवाल, सुमन खन्ना, एसएन बत्रा व राकेश कुमार मौजूद थे।
मासूम को दिया नया जीवन
जेल रोड स्थित महालक्ष्मी मंदिर के पास दीवाली पर्व को लेकर दीये बेच रहे एक परिवार के पांच साल के बच्चे सतीश पर डा. जगदीप सिंह की नजर पड़ी। परिवार को बच्चे को अपाहिज आश्रम में लेकर आने को कहा। जहां चेकअप के दौरान उसकी आंखों में मोतियाबिद की समस्या पाई गई। इस कारण बच्चा देख नहीं पा रहा था। उन्होंने बच्चे का फ्रीआपरेशन करके उसे नया जीवन दिया। डा. जगदीप ने कहाकि जरूरतमंदों को सेवाएं देने के लिए ही सेंटर में सेवाएं देंगे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।