Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Punjab News: दो घंटे चक्का जाम, यात्री हुए परेशान; रोडवेज कर्मियों की क्या है मांग? मान सरकार को दिया अल्टीमेटम

    Updated: Thu, 03 Apr 2025 09:37 PM (IST)

    पंजाब रोडवेज कॉन्ट्रैक्ट वर्कर यूनियन ने अपनी मांगों को लेकर वीरवार को दो घंटे तक चक्का जाम किया। जालंधर में भी कर्मियों ने प्रशासन के खिलाफ बस स्टैंड बंद रखा। इस दौरान सैकड़ों यात्री परेशान हुए और बस स्टैंड के पास लंबा जाम भी लगा रहा। ट्रैफिक पुलिस ने दो घंटे बाद जाम खुलवाया। प्रदर्शनकारियों की मुख्य मांग थी कि रोडवेज में कच्चे मुलाजिमों को पक्का किया जाए।

    Hero Image
    बस स्टैंड पर दो घंटे चक्का जाम, यात्री हुए परेशान।

    जागरण संवाददाता, जालंधर। पंजाब भर में गुरुवार को पंजाब रोडवेज कॉन्ट्रैक्ट वर्कर यूनियन ने वीरवार को दो घंटे तक चक्का जाम किया। जालंधर में भी कर्मियों ने वीरवार को प्रशासन के खिलाफ बस स्टैंड बंद रखा। इस दो घंटे के दौरान सैकड़ों यात्री परेशान हुए और बस स्टैंड के पास लंबा जाम भी लगा रहा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ट्रैफिक पुलिस ने दो घंटे बाद जाम खुलवाया। प्रदर्शन करने वालों की मुख्य मांग थी कि रोडवेज में कच्चे मुलाजिमों को पक्का करवाया जाए। यदि सरकार ने उनकी मांगें न मानी तो सात, आठ और नौ अप्रैल को पंजाब भर में सरकारी बसों का चक्का जाम किया जाएगा।

    पंजाब रोडवेज कॉन्ट्रैक्ट वर्कर यूनियन के सदस्यों ने वीरवार को सुबह 10 बजे से 12 बजे तक धरना लगाया, जिस कारण बसें नहीं चलीं। कर्मचारियों का कहना था कि सरकार को कई बार कहा कि कर्मचारियों को पक्का करने के लिए कहा गया, लेकिन आज तक सरकार ने आश्वासन के अलावा कुछ नहीं दिया।

    पंजाब रोडवेज यूनियन के सदस्यों ने बताया कि पक्का करने की बात तो अलग है, उनका वेतन भी नहीं बढ़ाया जा रहा है। दो घंटे तक लगे जाम की वजह से वहां पर आए यात्री काफी परेशान रहे। बस स्टैंड पर आकर जब लोगों ने वहां पर जाम और बसों का चक्का जाम देखा तो वे लौटने लगे।

    बस स्टैंड से लौटे यात्री

    जालंधर से बंगा जा रही मंदीप कौर ने बताया कि सुबह उनको पता नहीं था कि बसों का चक्का जाम है। उन्होंने बताया कि अब वह यहां पर आई है तो पता चला कि बंद है। ऐसे में अब वह वापस जा रही है।

    वहीं, जसवंत सिंह ने बताया कि वह लुधियाना में कारोबार के सिलसिले में जा रहे थे। उसे नहीं पता था कि बसों का चक्का जाम है अन्यथा वह आते ही नहीं। सैकड़ों यात्री अपना सामान लेकर वहां से पैदल ही निकलते दिखे।

    यह भी पढ़ें- पाकिस्तान की महिला ने अटारी बॉर्डर पर बेटी को दिया जन्म, बच्ची का नाम सुनकर आप भी कहेंगे वाह!