Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Jalandhar Today News : श्री महालक्ष्मी मंदिर जेल रोड में राशन वितरण समारोह सुबह 11.30 बजे, जानिए और क्या खास है आज

    By Vinay KumarEdited By:
    Updated: Sat, 30 Apr 2022 08:42 AM (IST)

    जालंधर में श्री महालक्ष्मी मंदिर जेल रोड में राशन वितरण समारोह सुबह 11.30 बजे होगा। इस दौरान जनमानस सेवा संगठन की तरफ से 35 जरूरतमंद परिवारों को राशन वितरित किया जाएगा। वहीं मां बगलामुखी धाम समिति की तरफ से शहर में संपर्क अभियान चलाया जाएगा।

    Hero Image
    श्री महालक्ष्मी मंदिर जेल रोड में आज जरूरतमंदों को राशन वितरित किया जाएगा।

    जागरण संवाददाता, जालंधर। मां बगलामुखी जयंती नौ को, शहर में चलाया जाएगा संपर्क अभियान...मां बगलामुखी जयंती का आयोजन जिले में 9 मई को होगा। जिसे लेकर विभिन्न संस्थाओं द्वारा तैयारियां जारी हैं। इस क्रम में मां बगलामुखी धाम समिति की तरफ से शहर में संपर्क अभियान चलाया जाएगा। अभियान सुबह 11 बजे दोआबा चौक से शुरू होगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    राशन वितरण

    श्री महालक्ष्मी मंदिर जेल रोड में राशन वितरण समारोह सुबह 11.30 बजे होगा। इस दौरान जनमानस सेवा संगठन की तरफ से 35 जरूरतमंद परिवारों को राशन वितरित किया जाएगा।

    भगवान शनि देव को समर्पित हवन यज्ञ

    मां बगलामुखी धाम गुलमोहर सिटी में भगवान शनिदेव को समर्पित हवन यज्ञ का आयोजन शाम 7 बजे से होगा। इस दौरान संकीर्तन मंडल के सदस्य भगवान शनि देव की महिमा का गुणगान करेंगे।

    फ्री वैक्सीन कैंप

    15 वर्ष से लेकर 18 वर्ष तक के किशोरों को वैक्सीन की डोज लगाने को लेकर सेहत विभाग ने कमर कस ली है। इस क्रम में शहर में विभिन्न जगहों पर कैंप लगाए जाएंगे। जिसके तहत सिविल अस्पताल में वैक्सीन कैंप का आयोजन सुबह 9 बजे होगा। इस दौरान लोगों को कोरोना से खुद की रक्षा करने को लेकर जागरूक भी किया जाएगा। इसी तरह सरकारी हेल्थ सेंटर गढ़ा में फ्री वैक्सीन कैंप सुबह 9 बजे, सरकारी हेल्थ सेंटर धनोवाली, राधा स्वामी सत्संग घर जेल रोड, सरकारी हेल्थ सेंटर मकसूदां में सुबह 9 बजे से होगा। अपाहिज आश्रम एच एम वी रोड में भी फ्री वैक्सीन कैंप का आयोजन सुबह 10 बजे से किया जाएगा।

    हवन यज्ञ

    शहर में विभिन्न धार्मिक स्थानों में रोजाना होने वाले हवन यज्ञ जारी हैं। इस क्रम में मां चिंतपूर्णी मंदिर माई हिरां गेट में सुबह 7 बजे, प्राचीन शिव मंदिर गुड़ मंडी, श्री कृष्ण मंदिर छोटा अली मोहल्ला, प्राचीन शिव मंदिर दोमोरिया पुल में हवन एक सुबह 7:30 बजे से किया जाएगा।

    यह भी पढ़ें- पटियाला में कर्फ्यू हटा, मोबाइल इंटरनेट पर शाम 6:30 बजे तक रोक; आइजी सहित एसएसपी व एसपी का तबादला