विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 12, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

राज्यसभा सदस्य दूलो का कैप्टन पर वार, 'पंजाब में बेरोजगारी सबसे बड़ा मुद्दा, घर-घर नौकरी के इंतजार में हैं लोग'

By Rohit KumarEdited By:
Published: Mon, 12 Apr 2021 03:52 PM (IST)

अकसर अपनी बेबाकी से अपनी ही सरकार को कठहरे में खड़ा करने वाले राज्यसभा सदस्य शमशेर सिंह दूलो ने सोमवार ...और पढ़ें

राज्यसभा सदस्य शमशेर सिंह दूलो ने सोमवार को फिर मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह पर वार किया।
राज्यसभा सदस्य शमशेर सिंह दूलो ने सोमवार को फिर मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह पर वार किया।

फतेहगढ़ साहिब, धरमिंदर सिंह। अकसर अपनी बेबाकी से अपनी ही सरकार को कठहरे में खड़ा करने वाले राज्यसभा सदस्य शमशेर सिंह दूलो ने सोमवार को फिर मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह पर वार किया। पटियाला में अध्यापकों पर लाठीचार्ज की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए दूलो ने कहा कि प्रदेश में बेरोजगारी सबसे बड़ा मुद्दा है। विधान सभा चुनावों से पहले कैप्टन ने घर घर नौकरी देने का वादा किया था। लोग नौकरी के इंतजार में हैं। नौजवानों की उम्र निकल रही है। जिस कारण उनमें चिंता का माहौल है और वे रोष प्रदर्शन करके अपने हक मांग रहे हैं।

यह भी पढ़ेंः-  सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह के पीएम नरेंद्र मोदी को पत्र के बाद पंजाब पहुंचीं कोविड वैक्सीन की चार लाख डोज

लोकतांत्रिक तरीके से प्रदर्शन करने वालों पर लाठीचार्ज करना और उन्हें नहर में छलांग लगाने के लिए मजबूर करना निंदनीय है। प्रशांत किशोर को सलाहकार लगाने पर दूलो ने कहा कि अभी पीके कलकत्ता में व्यस्थ हैं। उन्हें पंजाब आने दो फिर देखेंगे। दूलो फतेहगढ़ साहिब के ब्राह्मणमाजरा में सांसद निधि से 8 लाख 45 हजार रुपए की लागत से बने आंगनवाड़ी सेंटर की बिल्डिंग का रस्मी उद्घाटन करने आए थे। कोरोना के चलते इसका उद्घाटन लेट हो गया था।

यह भी पढ़ेंः-  Punjab Train Travel Alert: एक साल बाद दिल्ली के लिए दौड़ी दो शताब्दी एक्सप्रेस, जालंधर से 291 यात्रियों ने किया सफर

एसआइटी खारिज करने पर दूलो ने कहा, अभी जजमेंट नहीं पढ़ी

कोटकपुरा और बहबल कलां मामले में एसआइटी की जांच रिपोर्ट को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट की ओर से खारिज करने पर दूलो ने कोई टिप्पणी नहीं की। उन्होंने कहा कि अभी जजमेंट नहीं पढ़ी है। इस लिए वे अभी कुछ नहीं कह सकते।

यह भी पढ़ेंः- बैशाखी पर गुरुधामों के दर्शन के लिए पाकिस्तान रवाना हुआ सिख श्रद्धालुओं का जत्था, बोले सो निहाल से गूंजी बाघा सीमा


 

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

 

 

 

 

 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें