विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 12, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने लगवाई COVID19 की Second Dose, राज्य में पहुंची चार लाख और डोज

By Kamlesh BhattEdited By:
Published: Mon, 12 Apr 2021 10:35 AM (IST)Updated: Mon, 12 Apr 2021 02:26 PM (IST)

पंजाब में कोविड वैक्सीन की चार लाख डोज और पहुंच गई हैं। दो दिन पूर्व पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर ...और पढ़ें

कोविड वैक्सीन की सेकेंड डोज लगवाते पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह।
कोविड वैक्सीन की सेकेंड डोज लगवाते पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह।

जेएनएन, जालंधर/चंडीगढ़। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह द्वारा पीएम नरेंद्र मोदी को पत्र लिखे जाने के बाद रविवार को कोविड वैक्सीन की चार लाख डोज पंजाब पहुंच गई हैैं। सेहत विभाग के अधिकारियों के अनुसार सभी केंद्रों में वैक्सीन जरूरी मात्रा में उपलब्ध है। रविवार को कुल 69129 लोगों को टीका लगाया गया। इनमें से 66585 को पहली व 2544 लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज दी गई। इस बीच, सोमवार को खुद सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भी कोविड की सेकेंड डोज लगवाई। 

पंजाब में 24 घंटे में संक्रमण के 3116 नए मामले सामने आए हैैं और 3121 ने कोरोना को मात दी। रविवार को 59 लोगों की कोरोना के कारण मौत भी हुई। लुधियाना में सबसे ज्यादा 530, एसएएस नगर (मोहाली) में 423, अमृतसर में 274, पटियाला में 260, बठिंडा में 252, जालंधर में 226, होशियारपुर व रोपड़ में 130 - 130, फरीदकोट में 120, गुरदासपुर में 116 और मानसा में 103 लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव आई।

यह भी पढ़ें: Sonu Sood करेंगे कोविड टीकाकरण के लिए प्रेरित, पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने बनाया ब्रांड एंबेस्डर

अमृतसर में सबसे ज्यादा नौ, लुधियाना व संगरूर में सात-सात, होशियारपुर में छह, जालंधर में पांच, मोहाली में चार, पटियाला, तरनतारन, बठिंडा, फिरोजपुर व गुरदासपुर में तीन-तीन, फरीदकोट व फतेहगढ़ साहिब में दो-दो और फाजिल्का व कपूरथला में एक-एक कोरोना मरीज ने दम तोड़ दिया।

कैप्टन ने लिखा था पीएम को पत्र

बता दें, दो दिन पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा था कि पंजाब में कोरोना की रोकथाम के लिए लगाई जा रही वैक्सीन का पांच दिन का स्टाक (5.7 लाख खुराक) ही बचा है। इस समय 85 से 90 हजार लोगों को रोज टीका लगाया जा रहा है और तय कार्यक्रम के अनुसार टीकाकरण का आंकड़ा दो लाख करने पर वैक्सीन तीन दिन में खत्म हो जाएगी। इसे देखते हुए कैप्टन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर वैक्सीन जल्द उपलब्ध करवाने और अगली तिमाही के लिए राज्यों के साथ वैक्सीन की सप्लाई का कार्यक्रम साझा करने की अपील की है।

यह भी पढ़ें: स्क्रीन पर दिखेगी हरियाणा से शुरू महिलाओं की पीरियड चार्ट मुहिम, जानें क्या है यह अभियान

कांग्रेस प्रधान सोनिया गांधी की ओर से राज्य में कोरोना की स्थिति के बारे में विचार-विमर्श करने के लिए की वर्चुअल बैठक में मुख्यमंत्री ने यह जानकारी दी। कैप्टन ने कहा कि भले ही टीकाकरण की शुरुआत धीमी रही लेकिन अब 85 से 90 हजार लोगों को रोज टीका लग रहा है।

पंजाब के मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना मामलों की सूची में पंजाब देश में 18वें स्थान पर है। पिछले 15 दिनों से आठ फीसद पाजिटिविटी दर के साथ रोजाना औसतन तीन हजार नए मामले सामने आ रहे हैैं। पिछले तीन सप्ताह में प्रदेश सरकार की ओर से उठाए गए कदमों से अब थोड़ी स्थिरता आई है और रिकवरी दर 87.1 फीसद है। कोरोना से मौतों का आंकड़ा पंजाब के लिए चिंता का विषय है। दूसरी लहर में रोज लगभग 50 से 60 लोगों की मौत हो रही है। मृत्यु दर दो फीसद से कम है। उच्च मृत्यु दर का कारण अस्पतालों को देर से रिपोर्ट करना और गंभीर सह-बीमारियां (गैर-संचार रोग) हैं। इसका एक कारण यह भी है कि पंजाब अपने सभी मामलों की ईमानदारी से रिपोर्ट करता है।

यह भी पढ़ें: हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने केंद्रीय कृषि मंत्री को लिखा पत्र, कहा- किसानों से फिर शुरू हो वार्ता

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।