घर से निकलने से पहले चेक कर लें ट्रेनों की लिस्ट, 27 सितंबर तक पंजाब से चलने वाली 69 गाड़ियां हैं प्रभावित
साहनेवाल-अमृतसर सेक्शन में लूप लाइन काम के कारण रेलवे ने मेगा ब्लॉक लिया है। 25 से 27 सितंबर तक 69 ...और पढ़ें

ये प्रतीकात्मक तस्वीर है।
HighLights
साहनेवाल-अमृतसर रेल सेक्शन में लूप लाइन निर्माण कार्य।
25 से 27 सितंबर तक कुल 69 ट्रेनें प्रभावित होंगी।
21 ट्रेनें रद्द, 21 विलंबित, कुछ के मार्ग बदले गए।
जागरण संवाददाता, जालंधर। अगर आप अगले दो-तीन दिनों में ट्रेन से यात्रा करने की योजना बना रहे हैं या किसी सफर पर निकलने वाले हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है। स्टेशन पहुंचने से पहले अपनी ट्रेन का स्टेटस जरूर जांच लें, क्योंकि आपकी ट्रेन रद, डायवर्ट या लेट हो सकती है। रेलवे प्रशासन द्वारा साहनेवाल-अमृतसर रेल सेक्शन में लूप लाइन के निर्माण कार्य को लेकर तीन दिनों का मेगा ब्लॉक लिया गया है।
इस वजह से 25 सितंबर से 27 सितंबर तक कुल 69 रेल गाड़ियों का आवागमन प्रभावित रहेगा। रेलवे अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार, निर्माण कार्य में किसी प्रकार की बाधा न आए और सुरक्षा व्यवस्था बनी रहे, इसलिए यह निर्णय लिया गया है।
प्रभावित होने वाली 69 गाड़ियों में से 21 ट्रेनों को पूरी तरह से रद कर दिया गया है। इनमें जालंधर रेल मार्ग से होकर गुजरने वाली 11 प्रमुख ट्रेनें भी शामिल हैं। इसके अलावा 21 अन्य रेल गाड़ियों को रास्ते में अलग-अलग स्टेशनों पर 20 मिनट से लेकर 90 मिनट तक रोक-रोककर चलाया जाएगा।
यह भी पढ़ें- अमृतसर-कोलकाता के बीच फिर शुरू हो रही डायरेक्ट फ्लाइट, इंडिगो ने नया शेड्यूल किया जारी
ये प्रमुख ट्रेनें रहेंगी रद
25 से 27 सितंबर तक रद रहने वाली ट्रेनें:
- चंडीगढ़-अमृतसर एक्सप्रेस (12411-12)
- अमृतसर-नंगलडैम एक्सप्रेस (14505-06)
26 और 27 सितंबर को रद रहने वाली ट्रेनें:
- चंडीगढ़-अमृतसर एक्सप्रेस (14541-42)
- अमृतसर-नई दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस (14680-79)
- अमृतसर-हरिद्वार एक्सप्रेस (12054-53)
- जालंधर सिटी-अमृतसर डीजल पैसेंजर (74641)
यह भी पढ़ें- नवरात्रि में माता के दरबार जाना है? अभी कर लें टिकट बुक, जम्मू-कटड़ा की ट्रेनों में सीटों की मारामारी; रेलवे अलर्ट
बीच रास्ते में समाप्त होंगी ये गाड़ियां
कई गाड़ियों के रूट को छोटा किया गया है-
- शान-ए-पंजाब एक्सप्रेस (12497) को 26 और 27 सितंबर को अमृतसर के बजाय पहले ही रोक दिया जाएगा।
- लुधियाना-छेहर्टा पैसेंजर (64551) को 25 सितंबर को जंडियाला तक और 26 व 27 सितंबर को टांगरा तक ही चलाया जाएगा।
- श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा एक्सप्रेस (26406) को 27 सितंबर को वेरका स्टेशन तक ही सीमित रखा जाएगा।
इन ट्रेनों का बदला गया मार्ग
- पठानकोट-दिल्ली एक्सप्रेस (22430-29) को 26 और 27 सितंबर को पठानकोट, मुकेरिया, जालंधर कैंट और लुधियाना के रास्ते चलाया जाएगा।
- भगत की कोठी-जम्मुतवी एक्सप्रेस (14803) को 25 और 26 सितंबर को जालंधर सिटी, मुकेरिया और पठानकोट रूट से होकर भेजा जाएगा।
रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे किसी भी असुविधा से बचने के लिए यात्रा शुरू करने से पहले रेलवे हेल्पलाइन या आधिकारिक ऐप पर अपनी ट्रेन की अद्यतन स्थिति अवश्य जांच लें।
