नवरात्र के लिए रेलवे की तैयारी, वैष्णो देवी जाने वाली स्पेशल ट्रेन लगाएगी 14 फेरे; राजधानी में जुड़ेंगे अतिरिक्त कोच
नवरात्र और दिवाली के दौरान श्री माता वैष्णो देवी के श्रद्धालुओं के लिए उत्तर रेलवे ने विशेष प्रबंध किए हैं। नई दिल्ली-कटड़ा स्पेशल ट्रेन के फेरे बढ़ाए गए हैं।

HighLights
उत्तर रेलवे ने वैष्णो देवी यात्रियों के लिए विशेष प्रबंध किए हैं
नई दिल्ली-कटड़ा स्पेशल ट्रेन के 14 अतिरिक्त फेरे बढ़ाए गए
राजधानी एक्सप्रेस में अतिरिक्त कोच से यात्रियों को राहत मिलेगी
जागरण संवाददाता, जम्मू। नवरात्र और दिवाली के दौरान श्री माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जम्मू-कटड़ा आने वाले श्रद्धालुओं और अन्य रेल यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए उत्तर रेलवे ने विशेष प्रबंध किए हैं।
रेलवे ने नई दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा स्पेशल ट्रेन के फेरों में विस्तार करने के साथ जम्मू तवी-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस में अतिरिक्त कोच लगाने का निर्णय लिया है।
कटड़ा स्पेशल 14 फेरे लगाएगी
इससे त्योहारी सीजन में यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है। इसमें कटड़ा स्पेशल 14 फेरे लगाएगी। रेलवे के अनुसार ट्रेन संख्या 04081 नई दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा स्पेशल 12 अक्टूबर से 25 अक्टूबर तक 14 फेरे लगाएगी।
13 अक्टूबर से शुरू होगा संचालन
वहीं, वापसी में ट्रेन संख्या 04082 श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा-नई दिल्ली स्पेशल 13 अक्टूबर से 26 अक्टूबर तक 14 फेरों के साथ संचालित होगी। यह ट्रेन मार्ग में पानीपत, कुरुक्षेत्र, अंबाला कैंट, लुधियाना, जालंधर कैंट, पठानकोट कैंट, जम्मू तवी और शहीद कैप्टन तुषार महाजन रेलवे स्टेशनों पर ठहरेगी।
इसके विस्तार से नई दिल्ली, जम्मू और कटड़ा के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को अतिरिक्त सीटें उपलब्ध होंगी तथा नियमित ट्रेनों पर भीड़ का दबाव कम करने में मदद मिलेगी।
यह भी पढ़ें- वैष्णो देवी जाने का बेस्ट टाइम, हेलीकॉप्टर, बैटरी कार और रोप-वे सहित सभी सेवाएं जारी; आसानी से हो रहे दर्शन
यह भी पढ़ें- नवरात्रि में माता के दरबार जाना है? अभी कर लें टिकट बुक, जम्मू-कटड़ा की ट्रेनों में सीटों की मारामारी; रेलवे अलर्ट
