विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दलजीत दोसांझ का घर समझकर दूसरे की दीवार पर लिख दिए विवादित नारे, वीडियो वायरल होने पर सामने आया सच

Published: Thu, 08 Oct 2026 02:23 PM (IST)

पंजाबी गायक के गांव में एक मकान की दीवार पर विवादित नारे लिखे जाने का वीडियो वायरल हुआ। जांच में पता चला कि यह मकान गायक का नहीं है।

HighLights

  1. दलजीत दोसांझ के गांव के पास खालिस्तान समर्थक नारे लिखे गए।

  2. वायरल वीडियो में दावा गलत, नारे उनके घर पर नहीं थे।

  3. पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपियों की पहचान कर रही है।

जागरण संवाददाता, जालंधर। पंजाबी गायक और अभिनेता दलजीत दोसांझ के पैतृक गांव दोसांझ कलां के पास एक दीवार पर खालिस्तान समर्थक नारे लिखे जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दावा किया जा रहा है कि ये नारे दलजीत दोसांझ के पैतृक घर के बाहर लिखे गए हैं। हालांकि, उपलब्ध जानकारी के मुताबिक यह दावा सही नहीं है।

बताया जा रहा है कि गोराया के नजदीक स्थित दोसांझ कलां में कुछ लोगों ने एक मकान की दीवार पर स्प्रे से विवादित नारे लिखे थे। घटना के बाद संबंधित नारों को मिटा दिया गया।

यह भी पढ़ें- इन्फ्लुएंसर मैड संधू की हत्या मामले में पंजाब पुलिस का एक्शन, गुजरात से एक आरोपी गिरफ्तार

दलजीत के घर के बाहर नहीं लिखे गए नारे

इस पूरे मामले में सबसे महत्वपूर्ण बात यह सामने आई है कि जिस दीवार पर नारे लिखे गए, वह दलजीत दोसांझ के पैतृक घर की दीवार नहीं है। स्थानीय स्तर पर सामने आई जानकारी के अनुसार, नारे उनके पैतृक घर के बजाय किसी अन्य व्यक्ति के मकान की दीवार पर लिखे गए थे।

इसके बावजूद घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और उसमें दलजीत दोसांझ का नाम लेते हुए यह दावा किया जाने लगा कि नारे उनके घर के बाहर लिखे गए हैं।

नारे मिटाए गए विवादित नारे

घटना की जानकारी सामने आने के बाद दीवार पर लिखे गए नारों को मिटा दिया गया। हालांकि, घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है।

मामले को लेकर सोशल मीडिया पर किए जा रहे दावों और वास्तविक घटनास्थल के बीच अंतर को लेकर भी चर्चा हो रही है। इसलिए वायरल वीडियो को शेयर करते समय उसके साथ किए जा रहे दावे की पुष्टि करना जरूरी है।

यह भी पढ़ें- सड़क निर्माण के लिए पेड़ कटाई पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, पंजाब सरकार से मांगी पौधारोपण के लिए जमीन

पुलिस जांच में जुटी

मामले को लेकर पुलिस की ओर से जांच की जा रही है। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, CCTV फुटेज सहित अन्य माध्यमों से उन लोगों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है, जिन्होंने कथित तौर पर दीवार पर नारे लिखे। पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही घटना में शामिल लोगों और उनके मकसद को लेकर स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।

यह भी पढ़ें- राजोआना को राहत देने के खिलाफ केंद्र, सुप्रीम कोर्ट में कहा- पंजाब के मौजूदा हालात में फैसला अनुकूल नहीं