विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

इन्फ्लुएंसर मैड संधू की हत्या मामले में पंजाब पुलिस का एक्शन, गुजरात से एक आरोपी गिरफ्तार

Published: Thu, 08 Oct 2026 01:58 PM (GMT+05:30)

मैड संधू हत्याकांड को अमृतसर पुलिस ने ट्रेस कर लिया है। गुजरात से आरोपित गिरफ्तार हुआ है। पुलिस कमिश्नर ने जांच से जुड़े अहम खुलासे किए हैं।

मैड संधू पर गोलियां चलाने वाला आरोपी परविंदर प्रसाद उर्फ परमिंदर काका।

मैड संधू पर गोलियां चलाने वाला आरोपी परविंदर प्रसाद उर्फ परमिंदर काका।

HighLights

  1. मैड संधू हत्याकांड में गुजरात से दो आरोपी गिरफ्तार।

  2. पुलिस कमिश्नर आज करेंगे अहम खुलासे, साजिश की जांच जारी।

  3. गोल्डी ढिल्लों गैंग के दावे की भी पुलिस कर रही है जांच।

जागरण संवाददाता, अमृतसर। सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मैड संधू (मधू सूदन) हत्याकांड को अमृतसर पुलिस ने ट्रेस कर लिया है। अहमदाबाद क्राइम ब्रांच के सहयोग से पंजाब पुलिस ने गुजरात से आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अब हत्या की साजिश, मुख्य हमलावरों और वारदात में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है।

पुलिस कमिश्नर हरमनबीर सिंह गिल आज, शुक्रवार को पुलिस लाइन स्थित सम्मेलन कक्ष में प्रेस वार्ता कर हत्याकांड से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। पुलिस की ओर से गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ की जा रही है। जांच में यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि हत्या की योजना किसने बनाई, हमलावरों को किसने निर्देश दिए और वारदात के बाद आरोपित किस तरह पंजाब से बाहर पहुंचे।

अमृतसर पुलिस कमिश्नररेट की टीम आरोपित को लेकर वापस लौट रही हैl पुलिस ने आरोपित की पहचान परविंदर प्रसाद उर्फ परमिंदर काका के रूप में बताई हैl

यह भी पढ़ें- High Court Clerk Recruitment 2026: पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट में क्लर्क के 1,270 पदों पर आवेदन स्टार्ट, ग्रेजुएट युवाओं के लिए मौका

कार धुलवाने पहुंचे थे मैड संधू

मैड संधू की हत्या 3 अक्टूबर 2026 को लोहारका रोड स्थित कार धुलाई केंद्र में हुई थी। वह अपनी गाड़ी धुलवाने के लिए वहां पहुंचे थे। इसी दौरान मोटरसाइकिल पर सवार दो नकाबपोश हमलावर वहां पहुंचे और बेहद नजदीक से उन पर गोलियां चला दीं।

वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों हमलावर मोटरसाइकिल से मौके से फरार हो गए। गोली लगने से मैड संधू गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

परमिंदर प्रसाद शनिवार की शाम वारदात के बाद अमृतसर छोड़ गया थाl मामले में एक और आरोपित को गिरफ्तार किया जाना बाकी है, जबकि पनाह देने के आरोप में दो को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका हैl

यह भी पढ़ें- पंजाब सरकार को सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली राहत, CM ऑफिस में CBI जांच के खिलाफ याचिका की सुनवाई कल तक टली

गुजरात तक पहुंची जांच

घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की थी। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। इसके अलावा पुलिस ने वारदात से जुड़े अन्य डिजिटल साक्ष्यों को भी जांच का हिस्सा बनाया। हमलावरों की पहचान और उनके भागने के रास्ते का पता लगाने के लिए पुलिस ने कई स्तर पर जांच की।

हत्या के बाद पुलिस ने मामले में संदिग्धों की पहचान शुरू की। जांच आगे बढ़ने के साथ पुलिस की टीम गुजरात पहुंची, जहां से दो आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। अब उनसे पूछताछ कर पुलिस हत्या के पीछे की पूरी साजिश का पता लगाने में जुटी है।

पुलिस मुख्य हमलावरों के साथ हत्या की योजना बनाने और आरोपितों को मदद पहुंचाने वालों की भूमिका भी खंगाल रही है। माना जा रहा है कि पूछताछ के आधार पर मामले में आगे और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

गोल्डी ढिल्लों के गिरोह ने जिम्मेदारी का किया था दावा

हत्याकांड के तुरंत बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हुई थी। इसमें गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों के गिरोह की ओर से मैड संधू की हत्या की जिम्मेदारी लेने का दावा किया गया था। हालांकि, इस दावे की भी पुलिस जांच कर रही है। 

यह भी पढ़ें- राजोआना को राहत देने के खिलाफ केंद्र, सुप्रीम कोर्ट में कहा- पंजाब के मौजूदा हालात में फैसला अनुकूल नहीं