High Court Clerk Recruitment 2026: पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट में क्लर्क के 1,270 पदों पर आवेदन स्टार्ट, ग्रेजुएट युवाओं के लिए मौका
पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट में क्लर्क के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।

Punjab and Haryana High Court Clerk Recruitment 2026: आवेदन शुरू।
HighLights
क्लर्क के पदों पर आवेदन शुरू।
कुल 1,270 पदों पर होगी भर्ती।
जॉब डेस्क, नई दिल्ली। हाई कोर्ट में क्लर्क के पदों पर सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। दरअसल पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट ने क्लर्क के कुल 1,270 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। जिसके मुताबिक High Court Clerk Recruitment 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 07 अक्टूबर से शुरू हो गई है। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार 04 नवंबर, 2026 शाम 4 बजे तक आवेदन कर सकते हैं।
आयु-सीमा
क्लर्क के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की आयु की गणना 01 जनवरी, 2026 के आधार पर की जाएगी। उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 37 वर्ष निर्धारित है। हालांकि विशेष वर्ग के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में कुछ वर्षों की छूट भी दी जाएगी।
आवेदन करने के लिए शैक्षणिक योग्यता
क्लर्क के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक या इसके समकक्ष अन्य निर्धारित पात्रताएं होनी चाहिए। इसके साथ ही उम्मीदवारों ने कक्षा 10वीं में एक विषय पंजाबी भाषा में पढ़ा हुआ होना चाहिए। उम्मीदवारों को कंप्यूटर संचालन में भी दक्षता होनी चाहिए।
कितनी मिलेगी सैलरी
क्लर्क के पदों पर चयनित किए गए उम्मीदवारों को हर महीने 29,200 रुपये का वेतनमान दिया जाएगा।
रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान जरूरी
क्लर्क के पदों पर ऑनलाइन आवेदन करने के साथ-साथ उम्मीदवारों को एग्जामिनेशन फीस का भुगतान भी करना होगा। पंजाब के एससी/बीसी/ओबीसी/ईएसएम/ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 710 रुपये, पंजाब के दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए 875 रुपये और अनारक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 1200 रुपये निर्धारित है।
कैसे होगा चयन
क्लर्क के पदों पर उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। लिखित परीक्षा में उम्मीदवारों से बहुविकल्पीय प्रकार के सवाल पूछे जाएंगे। इसके साथ ही जो उम्मीदवार इस परीक्षा में सफल होंगे। उन्हें दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया के लिए बुलाया जाएगा।
