विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

CSIR UGC NET Notification 2026: एनटीए सीएसआईआर यूजीसी नेट दिसंबर सेशन परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन स्टार्ट, इस डेट पर होगा एग्जाम

Published: Thu, 08 Oct 2026 10:10 AM (IST)Updated: Thu, 08 Oct 2026 10:35 AM (IST)

एनटीए की ओर से CSIR UGC NET December 2026 परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

CSIR UGC NET Notification 2026: यहां देखें जरूरी तिथि।

CSIR UGC NET Notification 2026: यहां देखें जरूरी तिथि।

HighLights

  1. सीएसआईआर यूजीसी नेट परीक्षा के लिए आवेदन शुरू।

  2. आवेदन करने की लास्ट डेट 05 नवंबर।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी NTA की ओर से सीएसआईआर यूजीसी नेट दिसंबर सेशन की परीक्षा के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। जो उम्मीदवार NTA CSIR UGC NET December 2026 की परीक्षा में शामिल होने के लिए नोटिफिकेशन का इंतजार कर रहे थे। वे ऑफिशियल वेबसाइट csirnet.nta.nic.in के जरिये CSIR UGC NET 2026 परीक्षा के लिए ऑनलाइन माध्यम में आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 05 नवंबर, 2026 निर्धारित है।

परीक्षा से संबंधित जरूरी तिथि

आवेदन करने के लिए प्रक्रिया जरूरी तिथि
आवेदन शुरू 07 अक्टूबर, 2026
आवेदन करने की अंतिम तिथि  05 नवंबर, 2026
लेट फीस के साथ आवेदन करने की तिथि 06 से 09 नवंबर, 2026
लेट फीस के साथ फीस जमा करने की अंतिम तिथि

09 नवंबर, 2026

 

कब होगी परीक्षा

एनटीए की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक NTA CSIR UGC NET December 2026 परीक्षा का आयोजन 19, 22 और 27 दिसंबर, 2026 को किया जाएगा। परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित कराई जाएगी। पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से लेकर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से लेकर 6 बजे तक आयोजित कराई जाएगी।

nta

इतनी जमा करनी होगी रजिस्ट्रेशन फीस

आवेदन करने के लिए सभी उम्मीदवारों को निर्धारित तिथि के भीतर रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान भी करना होगा। रजिस्ट्रेशन फीस सभी कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए 500 रुपये निर्धारित है। इसके साथ ही यदि किसी उम्मीदवार को आवेदन करने समय कोई परेशानी होती है, तो वे एनटीए द्वारा दिए गए हेल्पलाइन नंबर 11-40759000/011-69227700 या ईमेल csirnet@nta.ac.in पर संपर्क कर सकते हैं।

CSIR UGC NET Notification 2026

5 विषयों के लिए होगी परीक्षा

सीएसआईआर यूजीसी नेट की परीक्षा 5 विषयों जैसे केमिकल साइंस, अर्थ/एटमॉस्फेयरिक/ओसियन एंड प्लैनेटरी साइंस, लाइफ साइंस एंड बायोटेक्नोलॉजी, मैथ और फिजिकल साइंस विषय के लिए आयोजित कराई जाएगी। परीक्षा की अवधि 3 घंटे निर्धारित की गई है।

 

यह भी पढ़ें- SSC CHSL Final Result 2026: एसएससी ने सीएचएसएल फाइनल रिजल्ट का किया एलान, 3512 कैंडिडेट्स शॉर्टलिस्ट