विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

SSC CHSL Final Result 2026: एसएससी ने सीएचएसएल फाइनल रिजल्ट का किया एलान, 3512 कैंडिडेट्स शॉर्टलिस्ट

Published: Thu, 08 Oct 2026 09:09 AM (GMT+05:30)Updated: Thu, 08 Oct 2026 09:24 AM (GMT+05:30)

एसएससी की ओर से SSC CHSL 2025 Final Result की घोषणा कर दी गई है। एसएससी की ओर से जारी ...और पढ़ें

SSC CHSL Final Result 2026: एसएससी ने जारी किया रिजल्ट।

SSC CHSL Final Result 2026: एसएससी ने जारी किया रिजल्ट।

HighLights

  1. सीएचएसएल फाइनल रिजल्ट जारी।

  2. पीडीएफ फॉर्मेट में जारी हुआ रिजल्ट।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। स्टाफ सिलेक्शन कमीशन SSC की ओर से CHSL 2025 Final Result की घोषणा कर दी गई है। जो उम्मीदवार सीएचएसएल की परीक्षा में शामिल हुए थे और फाइनल रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। वे एसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। एसएससी की ओर से चयनित किए गए उम्मीदवारों की नियुक्ति DEO/LDC/JSA /JHAA के रूप में की जाएगी।

इन 5 तरीकों से डाउनलोड करें सीएचएसएल फाइनल रिजल्ट

एसएससी ने सीएचएसएल फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट के जरिये रिजल्ट चेक कर सकते हैं। यहां रिजल्ट डाउनलोड करने के 5 स्टेप्स बताए जा रहे हैं।

  • रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले एसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर विजिट करें।
  • वेबसाइट के होमपेज पर रिजल्ट सेक्शन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद SSC CHSL Final Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  • लिंक पर क्लिक करने के बाद रिजल्ट स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।।
  • अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।

SSC CHSL Final Result 2026 Direct Link

इतने पदों पर निकली थी भर्ती

एसएससी की ओर से सीएचएसएल के लिए कुल 3522 पदों पर भर्ती निकली थी। इसमें ईडब्ल्यूएस के लिए कुल 337 पद, एससी के लिए कुल 490 पद, एसटी के लिए कुल 252 पद, ओबीसी के लिए कुल 768 पद और जनरल के लिए कुल 1675 पद आरक्षित किए गए हैं।

रिजल्ट पीडीएफ में इनकी करें जांच

एसएससी ने सीएचएसएल फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे रिजल्ट पीडीएफ में अपने रोल नंबर के साथ-साथ अपना नाम, पिता का नाम, माता का नाम और रैंक आदि की जांच ध्यान से कर लें।

 

यह भी पढ़ें: SSC MTS Final Result 2026: एसएससी एमटीएस और हवलदार परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी, एक क्लिक से करें तुरंत डाउनलोड