SSC MTS Final Result 2026: एसएससी एमटीएस और हवलदार परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी, एक क्लिक से करें तुरंत डाउनलोड
एसएससी की ओर से SSC MTS Havaldar Final Result 2026 का एलान कर दिया गया है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

SSC MTS Havaldar Final Result 2026: यहां देखें पूरी जानकारी।
HighLights
एमटीएस और हवलदार परीक्षा का रिजल्ट जारी।
पीडीएफ फॉर्मेट में जारी हुआ रिजल्ट।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। कर्मचारी चयन आयोग SSC ने एमटीएस और हवलदार परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे और SSC MTS /Havaldar Final Result 2026 का इंतजार कर रहे थे। वे एसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। रिजल्ट की घोषणा पीडीएफ फॉर्मेट में की गई है। इस परीक्षा में चयनित किए गए उम्मीदवार अब जल्द ही पीईटी एवं पीएसटी परीक्षा में शामिल होंगे।
कैसे और कहां से डाउनलोड करें रिजल्ट
एमटीएस एवं हवलदार परीक्षा का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट पर डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है। उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
- रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर विजिट करें।
- वेबसाइट के होमपेज पर रिजल्ट सेक्शन पर क्लिक कर लें।
- इसके बाद SSC MTS/Havaldar Final Result 2026 लिंक पर क्लिक कर लें।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद रिजल्ट स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
- अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।
