विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

MPPSC: साल में दो बार राज्य सेवा परीक्षा आयोजित करने वाला एमपी बनेगा पहला राज्य, हर जिले में फ्री कोचिंग का भी एलान

Published: Wed, 07 Oct 2026 01:22 PM (GMT+05:30)

मध्य प्रदेश राज्य देश का पहला ऐसा स्टेट बनने जा रहा है जो राज्य सेवा परीक्षा को साल में दो ...और पढ़ें

MPPSC Exam 2027

MPPSC Exam 2027

HighLights

  1. सीएम मोहन यादव ने राज्य के युवाओं को दी सौगात।

  2. साल में दो बार MPPSC परीक्षा और फ्री कोचिंग सुविधा का एलान।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 2027 ने CM Youth Conclave 2026 में राज्य के युवाओं के लिए कई घोषणाएं की हैं। इसमें से सबसे बड़ी घोषणा यह रही है कि सीएम ने अब साल में दो बार राज्य सेवा परीक्षा (MPPSC) आयोजित करने का एलान किया है। इससे अब युवाओं को सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि उन्हें एक बार असफल होने पर पूरी साल का इंतजार नहीं करना होगा और वे कुछ ही महीनों में दोबारा एग्जाम देकर सफलता प्राप्त कर सकेंगे। इससे रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।

देश का पहला राज्य बनेगा मध्य प्रदेश

आपको बता दें कि मध्य प्रदेश देश के पहला ऐसा राज्य होगा जो राज्य सेवा परीक्षा को साल में दो बार आयोजित करवाएगा। अभी तक देश के सभी राज्य एक बार ही परीक्षा का आयोजन करवाते हैं। यहां तक कि यूपीएससी भी सिविल सर्विसेज एग्जामिनेशन साल में एक बार ही करवाता है।

हर जिले में मिलेगी फ्री कोचिंग

वर्ष में दो बार राज्य सेवा परीक्षा के आयोजन के साथ ही अभ्यर्थियों को इसकी तैयारी के लिए फ्री कोचिंग सुविधा भी उपलब्ध करवाने की घोषणा की गया है। फ्री कोचिंग राज्य के सभी 55 जिलों के सरकारी कॉलेजों में दी जाएगी।

दो बार MPPSC से क्या होंगे सुधार?

राज्य के सीएम डॉ मोहन यादव द्वारा की गई घोषणाओं से छात्रों को ये फायदे होंगे-

  • राज्य सेवा परीक्षाओं के लिए युवाओं को अधिक अवसर उपलब्ध होंगे।
  • अभी तक एक भर्ती के लिए एक साल का इंतजार करना होता है जो अब कम होगा।
  • MPPSC की भर्ती प्रक्रिया नियमित हो जाएगी, इससे भर्ती के रिजल्ट के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
  • युवाओं को सरकारी सेवा में जाने के लिए ज्यादा अवसर मिलेंगे।
  • परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को अपनी तैयारी के अनुसार बेहतर योजना बनाने में मदद मिलेगी।

यह भी पढ़ें- NICL AO Notification 2026: एनआईसीएल एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी, कल से आवेदन होंगे स्टार्ट