विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

NICL AO Notification 2026: एनआईसीएल एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी, कल से आवेदन होंगे स्टार्ट

Published: Wed, 07 Oct 2026 12:13 PM (IST)

एनआईसीएल एओ भर्ती 2026 के लिए आवेदन कल से स्टार्ट हो जायेंगे। इच्छुक उम्मीदवार भर्ती में शामिल होने के लिए ऑनलाइन माध्यम से फॉर्म भर पाएंगे।

NICL AO Recruitment 2026

NICL AO Recruitment 2026

HighLights

  1. एनआईसीएल एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर भर्ती के लिए आवेदन कल से।

  2. इस पेज से करें पात्रता की जांच।

जॉब डेस्क, नई दिल्ली। नेशनल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (NICL) की ओर से एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर (जर्नलिस्ट एवं स्पेशलिस्ट/ कैडर 1) भर्ती 2026 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर भर्ती का एलान किया गया है। शॉर्ट नोटिफिकेशन के अनुसार इस भर्ती के लिए आवेदन कल यानी 8 अक्टूबर से स्टार्ट कर दिए जायेंगे। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती की तैयारियों में लगे हैं वे आवेदन शुरू होते ही ऑनलाइन फॉर्म भर सकेंगे। आवेदन करने की लास्ट डेट 28 अक्टूबर निर्धारित है।

NICL AO Exam Date: परीक्षा तिथि भी घोषित

एनआईसीएल की ओर से आवेदन के साथ ही परीक्षा तिथि का एलान भी कर दिया गया है। नोटिस में दी गई जानकारी के अनुसार फेज 1 परीक्षा 17 नवंबर 2026 और फेज 2 एग्जाम 22 दिसंबर 2026 को करवाया जायेगा।

NICL AO eligibility: भर्ती में शामिल होने लिए पात्रता

इस भर्ती में भाग लेने के लिए अभ्यर्थी का पदानुसार किसी भी स्ट्रीम से ग्रेजुएट/ पोस्ट ग्रेजुएट/ बीई/ बीटेक/ एमई/ एमटेक/ बीकॉम/ एमकॉम/ सीए/ ICWA आदि किया हो। इसके साथ ही अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 21 वर्ष एवं अधिकतम आयु 30 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी से आने वाले अभ्यर्थियों को ऊपरी उम्र में नियमनुसार छूट दी गई है। आयु की गणना 1 अक्टूबर 2026 को ध्यान में रखकर की जाएगी।

भर्ती विवरण

इमेज में दी गई तालिका (Table) का हिंदी अनुवाद नीचे तालिका प्रारूप (Table format) में दिया गया है:
पद का नाम पदों की संख्या
वित्त (CA एवं CMA) 20
विधि / कानून (Legal) 20
सूचना प्रौद्योगिकी (Information Technology) 11 (बैकलॉग सहित)
ऑटोमोबाइल इंजीनियर (Automobile Engineers) 20
जोखिम इंजीनियर (Risk Engineers) 28
कंपनी सचिव (Company Secretaries) 2
कृषि (Agriculture) 20
कुल (विशेषज्ञ / Specialist) 121
सामान्यज्ञ (Generalist) 200
कुल 321

चयन प्रक्रिया एवं वेतन

इस भर्ती में चयनित होने के लिए उम्मीदवारों को पहले प्रीलिम एवं उसके बाद मेंस एग्जाम में शामिल होना होगा। दोनों ही परीक्षाओं में सफल होने के बाद अभ्यर्थियों को अंत में इंटरव्यू के लिए बुलाया जायेगा। सभी चरणों के बाद फाइनल लिस्ट जारी होगी। चयनित होने वाले उम्मीदवारों को पे स्केल 82485 से लेकर 1,56,745 रुपये प्रतिमाह तक सैलरी दी जाएगी।

यह भी पढ़ें- ISRO Recruitment 2026: इसरो में 10th-ITI के पास सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका, चयन के बाद लाखों में मिलेगी सैलरी