विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ISRO Recruitment 2026: इसरो में 10th-ITI के पास सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका, चयन के बाद लाखों में मिलेगी सैलरी

Published: Tue, 06 Oct 2026 01:02 PM (IST)

इसरो में विभिन्न पदों पर भर्ती हो रही है जिसमें शामिल होने के लिए कल यानी 7 अक्टूबर तक फॉर्म ...और पढ़ें

ISRO Vacancy 2026: कल है फॉर्म भरने की लास्ट डेट, जल्द करें अप्लाई।

ISRO Vacancy 2026: कल है फॉर्म भरने की लास्ट डेट, जल्द करें अप्लाई।

HighLights

  1. इसरो में विभिन्न पदों पर आवेदन के लिए कल है फॉर्म भरने की लास्ट डेट।

  2. भर्ती में शामिल होने के लिए केवल ऑनलाइन किया जा सकता है आवेदन।

जॉब डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के अंतर्गत नोदन कॉम्प्लेक्स में टेक्निकल असिस्टेंट, टेक्नीशियन 'B', कुक एवं फायरमैन सहित अन्य पदों पर भर्ती हो रही है जिसमें शामिल होने के लिए आवेदन की लास्ट डेट कल यानी 7 अक्टूबर 2026 निर्धारित है। ऐसे में जो भी युवा 10th-ITI या डिप्लोमा कर चुके हैं और सरकारी नौकरी की तलाश में हैं वे बिना देरी करते हुए सरकारी नौकरी के लिए आवेदन कर लें। कल के बाद एप्लीकेशन विंडो क्लोज कर दी जाएगी।

भर्ती के लिए पात्रता एवं मापदंड

इसरो भर्ती 2026 में आवेदन के लिए अभ्यर्थी का पदानुसार संबंधित क्षेत्र में डिप्लोमा/ SSC/10th/ ITI आदि उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। इसके साथ ही अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु पदानुसार 18 वर्ष एवं अधिकतम आयु 25/35 साल से ज्यादा न हो। ऊपरी उम्र में आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट मिलेगी। उम्र की गणना आवेदन की लास्ट डेट को ध्यान में रखकर की जाएगी।

भर्ती विवरण

पद का नाम रिक्तियां
टेक्निकल असिस्टेंट ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग 01
टेक्निकल असिस्टेंट (मैकेनिकल) 03
टेक्निकल असिस्टेंट (इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन) 01
टेक्नीशियन बी (टर्नर) 02
टेक्नीशियन बी (फिटर) 04
टेक्नीशियन 'बी' (वेल्डर) 02
टेक्नीशियन 'बी' (मैकेनिस्ट) 03
टेक्नीशियन 'बी' (रेफ्रिजरेटर एंड एयर कंडीशनिंग) 01
टेक्नीशियन बी (इलेक्ट्रीशियन) 01
कुक ए 01
फायरमैन ए 03

ऐसे करें आवेदन

  • भर्ती में आवेदन के लिए सबसे पहले पोर्टल career.iprc.gov.in पर जाएं।
  • होम पेज पर रजिस्टर पर क्लिक करके मांगी गई जानकारी दर्ज करके पंजीकरण कर लें।
  • इसके बाद लॉग इन करके अन्य डिटेल भरकर फॉर्म को पूरा कर लें।
  • पोस्ट के अनुसार निर्धारित फीस जमा करें और फॉर्म को सबमिट कर दें।
  • एक प्रिंटआउट निकालकर भविष्य के सन्दर्भ के लिए सुरक्षित रख लें।

ISRO IPRC Recruitment 2026 Application Form
नोटिफिकेशन डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें। 

एप्लीकेशन फीस

इस भर्ती में पोस्ट कोड 60 to 62 (Technical Assistant) के लिए आवेदन करने पर 750 रुपये और पोस्ट कोड 63 से 71 (Technician, Cook, Fireman) पदों पर आवेदन के साथ 500 रुपये फीस जमा करनी होगी। रिटेन टेस्ट के बाद जो अभ्यर्थी एससी/ एसटी/ पीडब्ल्यूबीडी/ एक्स सर्विसमैन और महिला श्रेणी से आते हैं उनको पूरी फीस रिफंड कर दी जाएगी। इसके अलावा पोस्ट के अनुसार अन्य श्रेणी के अभ्यर्थियों को 400-500 रुपये वापस किये जायेंगे।

चयन प्रक्रिया एवं वेतन

इस भर्ती में टेक्निकल असिस्टेंट, टेक्निशियन 'B' और कुक पदों के लिए लिखित परीक्षा और स्किल टेस्ट का आयोजन किया जायेगा। फायरमैन पद के लिए लिखित परीक्षा, स्किल टेस्ट, शारीरिक दक्षता परीक्षा और मेडिकल एग्जामिनेशन का आयोजन होगा। इस भर्ती के जरिये कुल 22 रिक्त पदों को भरा जायेगा।

सैलरी

पदानुसार टेक्निकल असिस्टेंट पदों पर चयनित उम्मीदवारों को लेवल 07 के अनुसार 44,900-1,42,400 प्रति माह, टेक्नीशियन 'बी' पदों पर लेवल 03 के अनुसार 21,700-69,100 प्रति माह, कुक ए पदों पर लेवल 02 के अनुसार 19,900-63,200 प्रति माह और फायरमैन ए पदों पर चयनित होने वाले युवाओं को लेवल 02 के अनुसार 19,900-63,200 प्रति माह तक वेतन प्रदान किया जायेगा। भर्ती से जुड़ी अधिक डिटेल के लिए अभ्यर्थी एक बार ऑफिशियल नोटिफिकेशन का अवलोकन अवश्य कर लें।

यह भी पढ़ें- DSSSB Recruitment 2026: डीएसएसएसबी ने खोला 10th से लेकर ग्रेजुएट तक के लिए नौकरी का खजाना, विभिन्न पदों के लिए यहां से करें अप्लाई