विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

DSSSB Recruitment 2026: डीएसएसएसबी ने खोला 10th से लेकर ग्रेजुएट तक के लिए नौकरी का खजाना, विभिन्न पदों के लिए यहां से करें अप्लाई

Published: Tue, 06 Oct 2026 11:06 AM (IST)

दिल्ली में विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली गई है जिसमें शामिल होने के लिए 4 नवंबर तक आवेदन का मौका ...और पढ़ें

DSSSB Various Post Vacancy 2026

DSSSB Various Post Vacancy 2026

HighLights

  1. दिल्ली में दसवीं से लेकर स्नातक पास के लिए निकली सरकारी नौकरी।

  2. विभिन्न पदों के लिए ऑनलइन भरा जा सकता है फॉर्म।

जॉब डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) की ओर से असिस्टेंट, प्रॉसेस सर्वर, प्यून/ अर्दली/ डाक चपरासी के रिक्त पदों पर भर्ती निकाली गई है जिसके लिए आवेदन आज से स्टार्ट हो रहे हैं। जो भी युवा 10th से लेकर ग्रेजुएट पास हैं और सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं वे इसमें शामिल होने के लिए ऑनलाइन माध्यम से फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन करने की लास्ट डेट 4 नवंबर 2026 निर्धारित की गई है।

पदानुसार पात्रता कर लें चेक

इस भर्ती में आवेदन के लिए अभ्यर्थी का पदानुसार 10th पास/ दसवीं पास होने के साथ ड्राइविंग लाइसेंस (LMV)/ ग्रेजुएशन के साथ टाइपिंग के ज्ञान/ स्नातक पास होने के साथ टाइपिंग/ शॉर्टहैंड की न्यूनतम गति होना अनिवार्य है।
इसके अलावा 1 जून 2026 को ध्यान में रखते हुए अभ्यर्थी की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष से कम और अधिकतम आयु 27 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। ऊपरी उम्र में आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट दी जाएगी।

भर्ती विवरण

पद का नाम पदों की संख्या
सीनियर पर्सनल असिस्टेंट (जिला और सत्र न्यायालय) 27
पर्सनल असिस्टेंट (जिला एवं सत्र न्यायालय) 189
पर्सनल असिस्टेंट (जिला एवं सत्र न्यायालय (पारिवारिक न्यायालय) 17
जूनियर ज्यूडिशियल असिस्टेंट (जिला और सत्र न्यायालय) 151
जूनियर ज्यूडिशियल असिस्टेंट (जिला और सत्र न्यायालय (परिवार न्यायालय) 23
प्रॉसेस सर्वर (जिला एवं सत्र न्यायालय) 91
प्रॉसेस सर्वर (जिला एवं सत्र न्यायालय (पारिवारिक न्यायालय) 01
चपरासी/ अर्दली/ डाक चपरासी (जिला और सत्र न्यायालय) 139
चपरासी/ अर्दली/ डाक चपरासी (जिला एवं सत्र न्यायालय (पारिवारिक न्यायालय) 03

आवेदन का तरीका

इस भर्ती में शामिल होने के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरा जा सकता है। आवेदन की स्टेप्स एवं लिंक यहां दिया जा रहा है।

  • सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल dsssbonline.nic.in पर जाएं।
  • क्लिक फॉर न्यू रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करके मांगी गई डिटेल दर्ज करके पंजीकरण कर लें।
  • इसके बाद अन्य डिटेल भरकर फॉर्म को पूरा करें।
  • फोटोग्राफ, हस्ताक्षर व अन्य डिटेल भरें।
  • निर्धारित फीस (यदि लागू हो) जमा करें।
  • अब फॉर्म को सबमिट कर दें और एक प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

DSSSB Recruitment 2026 Online Form
DSSSB Various Post Notification 2026

फॉर्म भरने के साथ जनरल, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों को 100 रुपये फीस जमा करनी होगी। एससी/ एसटी/ पीएच एवं महिला उम्मीदवार भर्ती में शामिल होने के लिए निशुल्क आवेदन कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- CSIR NCL Vacancy 2026: दसवीं पास को 40 हजार सैलरी, सीएसआईआर एनसीएल एमटीएस भर्ती के लिए आवेदन शुरू; जल्द करें अप्लाई