विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 26, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

फगवाड़ा में घरेलू झगड़े में पत्नी की गला घोंटकर हत्या, खुद पुलिस को फोन कर बताने के बाद भागा पति

By Pankaj DwivediEdited By:
Published: Mon, 26 Apr 2021 01:12 PM (IST)Updated: Mon, 26 Apr 2021 02:32 PM (IST)

फगवाड़ा के गांव भखड़ियाना में पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। गुस्साए पति ने पत्नी ...और पढ़ें

फगवाड़ा के गांव भखड़ियाना में पति ने ही रंजीत कौर की हत्या कर दी। जागरण
फगवाड़ा के गांव भखड़ियाना में पति ने ही रंजीत कौर की हत्या कर दी। जागरण

जालंधर, जेएनएन। फगवाड़ा के रावलपिंडी पुलिस स्टेशन के गांव भखड़ियाना से बुरी खबर आई है। यहां पति ने गुस्से में अपनी पत्नी की हत्या कर दी। बताया जाता है कि पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। इसके बाद पति संदीप सिंह ने पत्नी रंजीत कौर (35) की दुपट्टे से गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद पति अपने दो बच्चों को कमरे में बंद करके खुद फरार हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंच जांच शुरू कर दी है।

घटना की सूचना मिलते ही एसपी फगवाड़ा सरबजीत सिंह बाहिया भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में ले लिया। गांव के पूर्व सरपंच गुरद्वार सिंह ने कहा कि महिला की पहचान संदीप सिंह की रंजीत कौर पत्नी के रूप में हुई है।

गांव भखड़ियाना में रंजीत कौर की हत्या के बाद उसके छह साल के बच्चे से घटना की जानकारी लेती हुई पुलिस।

उनके दो बच्चे हैं। एक की उम्र 6 साल और दूसरे की 3 साल है। उन्होंने कहा कि सोमवार सुबह संदीप ने किसी बात पर बहस के दौरान अपनी पत्नी का गला घोंट दिया। उसने खुद 100 नंबर पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। जब तक पुलिस मौके पर पहुंची तब तक संदीप घर पर ताला लगाकर फरार हो गया था। पुलिस ने आकर घर खोला लेकिन तब तक रंजीत कौर की मौत हो चुकी थी।

एसपी फगवाड़ा ने कहा कि आरोपी पुलिस को फोन करने और अपने दोनों बच्चों को अंदर बंद करके भाग गया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।