यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Punjab News: जालंधर में किराए के आवास में रहने आखिर क्यों पहुंचे भगवंत मान? CM ने एक्स पर लोगों के लिए लिखी ये बात
Punjab News पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज परिवार के साथ जालंधर पहुंच गए हैं। यहां उन्होंने दीप नगर स्थित ...और पढ़ें

HighLights
- सीएम मान जालंधर में अपने नए आवास में शिफ्ट हो गए हैं
- सीएम आज परिवार के साथ नए घर में शिफ्ट हुए
- वेस्ट हलके का उपचुनाव पार्टी 'आप' के लिए भी साख का सवाल बना हुआ है
जागरण संवाददाता, जालंधर। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान बुधवार शाम को जालंधर पहुंच गए। वह चंडीगढ़ से हेलिकॉप्टर से जालंधर पहुंचे और फिर दीप नगर स्थित रायल एस्टेट में किराए पर लिए गए अपने आवास में चले गए।
.jpeg)
मुख्यमंत्री के साथ उनकी बहन भी आई हैं। बच्चों के खिलौने भी आवास पर पहुंचा दिए गए हैं। मुख्यमंत्री वेस्ट हलके के उपचुनाव में जालंधर में रहकर अपनी पूरी ताकत लगाएंगे। वेस्ट हलके का उपचुनाव पार्टी के लिए भी साख का सवाल बना हुआ है।
सीएम ने एक्स पर लिखी ये बात

सीएम मान ने एक्स पर लिखा कि पिछले दिनों मैंने कहा था कि मैं जालंधर में एक मकान किराए पर ले रहा हूं। मैं आज अपने परिवार के साथ जालंधर में एक मकान में आया हूं।

मान ने लिखा अब माझे और दोआबे के लोगों को अब चंडीगढ़ नहीं जाना पड़ेगा, उनकी समस्याएं और समस्याएं दूर हो जाएंगी यहीं रहकर हम लोगों की परेशानी कम करेंगे और लोगों को हमसे सीधा संपर्क स्थापित करने के हर संभव प्रयास कर रहे हैं।
शीतल अंगुराल भाजपा के टिकट से लड़ेंगे चुनाव

आप के विधायक शीतल अंगुराल ने बगावत कर पद से त्यागपत्र दे दिया था। इस कारण वेस्ट हलके में उपचुनाव करवाया जा रहा है। शीतल अंगुराल आप छोड़कर भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़ने उतरे हैं।
पिछले कुछ दिन से चर्चा चल रही थी कि मुख्यमंत्री भगवंत मान जालंधर में रहने आ रहे हैं। वह सप्ताह में दो से तीन दिन जालंधर में रहेंगे। जालंधर में ही दोआबा व माझा के लोगों की समस्याएं भी सुनेंगे।
