विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 29, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पंजाब : शिक्षा विभाग ने 6वीं से 12वीं तक का सिलेबस जारी किया, शिक्षक बच्चों को स्ट्रेस फ्री तैयारी कराने में जुटे

By Vinay KumarEdited By:
Published: Thu, 29 Apr 2021 11:25 AM (GMT+05:30)

पंजाब में सीबीएसई के बाद पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की तरफ से भी छठी से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के ...और पढ़ें

शिक्षा विभाग ने छठी से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए सिलेबस जारी कर दिया है।
शिक्षा विभाग ने छठी से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए सिलेबस जारी कर दिया है।

जालंधर [अंकित शर्मा]। कोविड-19 की वजह से स्कूल पूरी तरह से बंद हैं और पढ़ाई का क्रम जारी रखने के लिए पंजाब स्कूल शिक्षा विभाग की तरफ से भी तैयारी कर ली है। जिसे लेकर सीबीएसई के बाद पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की तरफ से भी विद्यार्थियों और शिक्षकों की सहायता के लिए छठी से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए सिलेबस जारी कर दिया है। ताकि विद्यार्थियों को स्कूल बंद होने की स्थिति में पढ़ाई का अतिरिक्त तनाव न पैदा हो और वे आसानी से बिना किसी प्रकार का पढ़ाई का प्रेशर लिए पढ़ाई के क्रम को जारी रखें। विभाग की तरफ से यह सिलेबस एसएसए पंजाब पर अपलोर्ड कर दिया गया है, जहां से विद्यार्थियों के साथ-साथ शिक्षक सिलेबस को अपलोड कर सकते हैं। जिसमें हिंदी, पंजाबी, अंग्रेजी, बायोलाजी, कैमिस्ट्री, फिजिक्स, इकोनामिक्स, ज्योग्राफी, गणित, सुशोलाजी आदि विषय शामिल हैं।

शिक्षक रणजीत सिंह का कहना है कि विभाग की तरफ से विद्यार्थियों की सहायता के लिए सिलेबस का क्रम जारी करना बेहद मददगार साबित होगा, क्योंकि इससे विद्यार्थियों के साथ-साथ उन्हें भी पढ़ाई कराने में मदद मिलती है। इसी तरह से स्कूल प्रिंसिपल सुरिंदर सिंह कहते हैं कि कोविड-19 की वजह से स्कूल कब तक बंद रहेंगे और कब खुलेंगे इसका अभी कोई भी फैसला नहीं ले सकता है। मगर विद्यार्थियों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए पढ़ाई का क्रम जारी रखना बेहद जरूरी है। क्योंकि स्कूल में आकर होने वाली पढ़ाई और आनलाइन चलने वाली पढ़ाई में बेहद अंतर हैं। कहीं आनलाइन पढ़ाई के दौरान इंटरनेट सर्विस की समस्या खड़ी हो रही हैं तो कहीं अन्य तरह की। ऐसे में विद्यार्थियों के लिए सिलेबस के आधार पर तस्वीरें खींच कर पाठ्यक्रम की भी भेजी जा रही है, जो उनके लिए मददकार साबित होगी। इसके तहत ही अब विभाग की तरफ से सिलेबस जारी किया गया तो उसी हिसाब से पढ़ाई शुरू कर दी गई है।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

 

 

 

 

 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।