Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Jalandhar: पड़ोसी से विवाद पर शराब के नशे में टैक्सी यूनियन के प्रधान ने चला दी गोलियां, बाउंसर की मौत

    By Jagran NewsEdited By: Ankesh Thakur
    Updated: Tue, 29 Nov 2022 10:29 AM (IST)

    जालंधर के सतनाम नगर रामामंडी में गोली चलने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। फायरिंग की यह घटना बीती रात करीब नौ बजे हुई है। फायरिंग टैक्सी यूनियन के प्रधान ने की और गोली लगने से व्यक्ति की मौत हो गई।

    Hero Image
    पुलिस ने आरोपित टैक्सी यूनियन के प्रधान को गिरफ्तार कर लिया है।

    संवाद सहयोगी, जालंधर। जालंधर के सतनाम नगर रामामंडी में गोली चलने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। फायरिंग की यह घटना बीती रात करीब नौ बजे हुई है। फायरिंग टैक्सी यूनियन के प्रधान ने की और गोली लगने से व्यक्ति की मौत हो गई। पड़ोसियों के बीच गाड़ी खड़ी करने को लेकर हुई कहासुनी के बाद शराब के नशे में टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष गुरमीत सिंह औलख ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से फायरिंग कर दी। गोराया से अपने दोस्त से मिलने आए एक बाउंसर की गोली लगने से मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हुई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जानकारी के मुताबिक सतनाम नगर के रहने वाले बलजिंदर और टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष गुरमीत सिंह औलख के बीच गाड़ी खड़ी करने को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि गुरमीत सिंह ने फायरिंग कर दी। बलजिंदर से मिलने गोराया से उसका दोस्त अरविंदर बाउंसर आया हुआ था। बलजिंदर और गुरमीत के बीच  विवाद होने पर अरविंद बाउंसर उन्हें शांत करवाने लगा।

    शराब के नशे में धुत गुरमीत सिंह औलख ने विवाद खत्म करने की बजाय अपने घर से रिवॉल्वर लाकर फायरिंग कर दी। एक गोली अरविंदर के सीने में और दूसरी गोली बलजिंदर की मां कुलजीत कौर के टांग में लगी। दोनों बुरी तरह जख्मी हो गए।  दोनों को इलाज के लिए रामामंडी के जोहल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने अरविंदर को मृत घोषित कर दिया।

    घटना की जानकारी मिलते ही एसीपी सेंट्रल निर्मल सिंह, रामामंडी थानाध्यक्ष अजायब सिंह पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। एसीपी निर्मल सिंह ने बताया कि गोली मारने वाले गुरमीत सिंह औलख को देर रात गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।