विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 17, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Punjab Coronavirus Update: जालंधर में 302 पॉजिटिव, 7 की मौत; अमृतसर में 20 MBBS स्टूडेंट संक्रमित

By Pankaj DwivediEdited By:
Published: Wed, 17 Mar 2021 04:51 PM (IST)Updated: Wed, 17 Mar 2021 05:01 PM (IST)

Punjab Coronavirus Update जालंधर में मंगलवार को 9 मरीजों की मौत के बाद बुधवार को 7 संक्रमितों ने दम तोड़ ...और पढ़ें

बुधवार को जालंधर में कोरोना वायरस संक्रमण के 302 नए मामले मिले हैं।
बुधवार को जालंधर में कोरोना वायरस संक्रमण के 302 नए मामले मिले हैं।

जालंधर, जेएनएन। पंजाब में जारी कोरोना वायरस संक्रमण की तीसरी लहर अभी थमने का नाम नहीं ले रही है। जालंधर में मंगलवार को 9 मरीजों की मौत के बाद बुधवार को 7 संक्रमितों ने दम तोड़ दिया है। वहीं, 302 नए लोग  कोरोना की गिरफ्त में आए हैं। इनमें अन्य जिलों के मरीज भी शामिल है। मरीजों की मौतों की संख्या बढ़ने से शहर में एक बार फिर से दहशत का माहौल पैदा होने लगा है।

अमृतसर में एमबीबीएस के 20 स्टूडेंट्स मिले संक्रमित

उधर, अमृतसर के गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस सेकेंड ईयर के 20 स्टूडेंट पॉजिटिव मिलने से हड़कंप मच गया है। ये स्टूडेंट्स पिछले दिनों जयपुर (राजस्थान) में पिकनिक मनाकर लौटे हॉस्टल लौटे थे। बठिंडा के राजिंदरा कॉलेज में भी स्टाफ के 8 सदस्यों समेत 35 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।

मंगलवार को पंजाब में इस साल एक दिन में सबसे ज्यादा 38 मौतें

बता दें कि पंजाब में गत मंगलवार को एक ही दिन में 38 लोगों की मौत हुई है। इससे पहले दिन में 1475 कोरोना के नए मामले सामने आए ते। इसके बाद एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 12616 हो गई है। इससे पहले, सूबे में वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल और शिरोमणि अकाली दल के प्रधान और सांसद सुखबीर बादल कोरोना भी संक्रमित पाए गए हैं। दोनों नेताओं ने खुद को क्वारंटाइन कर लिया है। पंजाब सरकार ने कोरोना वायरस के बढ़ते मामले देख दस जिलों में नाइट कर्फ्यू लगा दिया है। 12वीं तक सभी सरकारी स्कूल बंद करने के आदेश भी जारी कर दिए गए हैं। यहां तक 10वीं और 12वीं की पंजाब बोर्ड की परीक्षाएं भी एक महीने के लिए स्थगित कर दी गई हैं।