यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 16, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Punjab Coronavirus Update: कोरोना हुआ और घातक; जालंधर में 9 व लुधियाना में 10 मरीजों की मौत
Punjab Coronavirus Update जालंधर में मंगलवार को 145 लोग कोरोना वायरस संक्रमण की गिरफ्त में आए हैं। इनमें अन्य जिलों ...और पढ़ें

जालंधर, जेएनएन। सोमवार को कोरोना शांत रहने के बाद मंगलवार को कोरना वायरस ने फिर घातक रूप दिखाया है। जालंधर में 9 और लुधियाना में 10 मरीजों की मौत दर्ज की गई है। वहीं, जालंधर में 145 नए लोग कोरोना वायरस संक्रमण की गिरफ्त में आए हैं। इनमें अन्य जिलों के मरीज भी शामिल हैं। मरीजों की मौतों की संख्या बढ़ने से शहर में एक बार फिर से दहशत का माहौल पैदा होने लगा है। बता दें कि महानगर में पिछले एक सप्ताह में करीब 1200 नए केस मिले हैं। उधर, लुधियाना में भी कोरोना के 286 नए मामले दर्ज किए गए हैं।
जालंधर में कुल संक्रमितों का आंकड़ा 24,000 पार
जालंधर जिले में अब कुल संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 24 हजार पार कर चुका है। सोमवार को नगर निगम के ज्वाइंट कमिश्नर हरचरण सिंह, उनकी पत्नी व बेटे सहित 307 लोग कोरोना वायरस पॉजिटिव मिले थे जबकि केवल एक मरीज ने ही दम तोड़ा था। विधायक सुशील रिंकू की रिपोर्ट फिर से पाजिटिव आई। दो सप्ताह पहले वे संक्रमित आए थे।
बता दें कि कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामले देख सोमवार को ही प्रदेश सरकार ने पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की दसवीं और 12वीं की परीक्षाएं एक महीने के लिए स्थगित कर दी हैं। इससे पहले जालंधर, लुधियाना सहित पंजाब के कई जिलों में नाइट कर्फ्यू लगाया जा चुका है।
यह भी पढ़ें - जालंधर में सामने आई पुलिस की गुंडागर्दी, जाने-माने हवेली रेस्टोरेंट के CEO को नाके पर पीटा
पंजाब में कोरोना की तीसरी लहर ने जोर पकड़ा
राज्य में कोरोना की तीसरी लहर ने जोर पकड़ लिया है। सूब अब तक कुल पाजिटिव मामले 199573 तक पहुंच गए हैं और मंगलवार को यह आंकड़ा दो लाख के पार हो जाने की संभावना है। इससे पहले, सोमवार को 1731 नए मामले सामने आए हैं और 27 लोगों की मौत हो गई। सोमवार को पंजाब में 1399 लोगों ने कोरोना को मात भी दी लेकिन राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 11,942 तक पहुंच गई है। 252 मरीजों को आक्सीजन और 26 गंभीर मरीज वेंटीलेटर सपोर्ट पर रखा गया है।
