विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 16, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जालंधर में बिना मास्क पहने पुलिसवालों को टोका तो हवेली रेस्टोरेंट के CEO को पीटा, 2 पुलिसकर्मी सस्पेंड

By Pankaj DwivediEdited By:
Published: Tue, 16 Mar 2021 03:42 PM (IST)Updated: Tue, 16 Mar 2021 08:30 PM (IST)

जालंधर में चर्चित हवेली रेस्टोरेंट के सीईओ डीके उमेशने दो पुलिस कर्मियों पर उनके साथ मारपीट करने का आरोप लगाया ...और पढ़ें

जालंधर में हवेली रेस्टोरेंट के सीईओ डीके उमेश अपनी शिकायत के साथ।
जालंधर में हवेली रेस्टोरेंट के सीईओ डीके उमेश अपनी शिकायत के साथ।

जालंधर, जेएनएन। महानगर में पुलिस की गुंडागर्दी का नया मामला सामने आया है। चर्चित हवेली रेस्टोरेंट के सीईओ डीके उमेशने दो पुलिसकर्मियों पर उनके साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। उन्होंने पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर से मामले की शिकायत करके उनसे इंसाफ की मांग की है।

पुलिस कमिश्नर को दी शिकायत में हवेली रेस्टोरेंट के सीईओ उमेश ने कहा कि मंगलवार सुबह वह कार से अर्बन एस्टेट फेज 2 के गीता मंदिर के पास से गुजर रहे थे। इसी दौरान 2 पुलिसकर्मी बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। दोनों ने ना तो मास्क लगा रखा था नाही हेलमेट। उमेश के अनुसार उन्होंने नाके पर बिना हेलमेट और मास्क पहने जा रहे पुलिस कर्मियों का चालान करने को कहा तो वहां खड़े पुलिसकर्मी भड़क गए। उन्होंने उनके साथ मारपीट और धक्का-मुक्की कर डाली।

यह भी पढ़ें - Punjab Coronavirus Update: जालंधर में और घातक हुआ कोरोना; 9 मरीजों की मौत, 145 नए पॉजिटिव मिले

डीके उमेश का आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने उन्हें थप्पड़ मारे और उन पर फर्जी मुकदमा दर्ज करने की धमकी भी दी। नाके पर खड़े पुलिसकर्मियों ने बिना हेलमेट और बिना मास्क पहने जा रहे पुलिस कर्मियों को कुछ भी नहीं कहा। वहीं, इस मामले में थाना डिवीजन 7 के एसएचओ रमनदीप सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

कमिश्नर ने आरोपित पुलिस कर्मियों को किया निलंबित

पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर से की। जिसके बाद मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस कमिश्नर ने आरोपित सिपाही साहिल नागर और हेड कांस्टेबल संजीव कुमार को निलंबित कर दिया।

यह भी पढ़ें - महिला किसान पर टिप्पणी मामले में Kangana Ranaut के खिलाफ अमृतसर कोर्ट में केस फाइल, सुनवाई 19 मई को