विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 16, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

महिला किसान पर टिप्पणी मामले में Kangana Ranaut के खिलाफ अमृतसर कोर्ट में केस फाइल, सुनवाई 19 मई को

By Kamlesh BhattEdited By:
Published: Tue, 16 Mar 2021 02:06 PM (IST)Updated: Tue, 16 Mar 2021 04:28 PM (IST)

पंजाब की बुजुर्ग किसान महिला पर टिप्पणी मामले में अभिनेत्री कंगना रनोट के खिलाफ अमृतसर अदालत में केस फाइल किया ...और पढ़ें

फिल्म अभिनेत्री कंगना रनोट की फाइल फोटो।
फिल्म अभिनेत्री कंगना रनोट की फाइल फोटो।

जेएनएन, अमृतसर। किसान आंदोलन में शामिल बुजुर्ग महिलाओं पर ट्वीट कर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में अभिनेत्री कंगना रनोट (Kangana Ranaut) के खिलाफ अमृतसर अदालत में केस फाइल किया गया है। यह केस आम आदमी पार्टी ने अमृतसर अदालत में कंगना के खिलाफ केस फाइल किया था। मंगलवार को आम आदमी पार्टी की वरिष्ठ नेत्री जीवनजोत कौर ने अमृतसर अदालत में पहुंचीं। उन्होंने कहा कि कंगना के खिलाफ 4 जनवरी 2021 को उन्होंने अदालत में केस फाइल किया था। इस केस की सुनवाई के बाद अदालत ने 19 मई की तारीख निर्धारित की है।

जीवनजोत कौर ने कहा कि दिल्ली बार्डर पर साढ़े तीन महीनों से अपना हक पाने के लिए आंदोलनरत किसानों के बीच बैठी बुजुर्ग महिलाओं पर कंगना रनोट ने टिप्पणी की थी। उन्होंने ट्वीट कर कहा था कि ऐसी बुजुर्ग महिलाएं तो 100-100 रुपये में किराये पर मिल जाती हैं। एक महिला होते हुए कंगना ने महिलाओं पर आपत्तिजनक कमेंट किया। हमें न्यायिक व्यवस्था पर पूरा विश्वास है। कंगना को उसके किए की सजा जरूर मिलेगी।

कंगना का ट्वीट, जिसे बाद में डिलीट कर दिया गया था। 

यह भी पढ़ें: हुड्डा ने खोला अनिल विज की उम्र का राज, कहा- Age 18 वर्ष, 50 साल का राजनीतिक तजुर्बा

बता दें, कंगना रनोट बुजुर्ग महिला किसान महिंदर कौर पर ट्वीट कर विवादों में आ गई थी। इसके बाद कंगना का पंजाब में विरोध होने लगा था। कंगना के खिलाफ बुजुर्ग महिला ने कोर्ट में मानहानि का केस दायर किया हुआ है। बुजुर्ग महिला महिंदर कौर पति लाभ सिंह ने बताया था कि कंगना ने उनकी पत्नी पर ऐसी टिप्पणी कर उनका अपमान किया है। उनको रिश्तेदारों के फोन आए हैं और उनकी मानहानि हुई है।

कंगना रनोट व बुजुर्ग महिला किसान महिंदर कौर की फाइल फोटो। 

यह भी पढ़ें: 'अनोखी' बीमारी से बेटे की मौत के बाद चंडीगढ़ की शिक्षिका ने बनाया ट्रस्ट, बन गई सैकड़ों की मां

कंगना रनोट के ट्वीट के बाद बठिंडा के गांव जंडियां निवासी बुजुर्ग महिंदर कौर का एक वीडियो भी सामने आया था, जिसमें महिला ने कंगना को कड़ा जवाब दिया। बुजुर्ग महिला ने कहा था कि उनके पास 13 एकड़ जमीन है। उन्हें 100 रुपये लेकर कहीं जाने की जरूरत नहीं है। हां, अगर कोरोना के कारण कंगना के पास काम नहीं है तो उनके खेतों में अन्य मजदूरों के साथ काम कर सकती है।

यह भी पढ़ें: पंजाबी होगा आप का सीएम उम्मीदवार, पंजाब चुनाव से पहले होगी नाम की घोषणा

यह भी पढ़ें: पंजाब में छह कर्मियों को मृत बता दूसरों को नौकरी पर रखने के मामले में बड़ी कार्रवाई, पांच अधिकारी सस्पेंड

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।