Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    PSEB 10th Result 2022: अपरा की भूमिका का पंजाब में 2nd रैंक, जालंधर के 7 छात्रों ने बनाया मेरिट लिस्ट में स्थान

    By Pankaj DwivediEdited By:
    Updated: Tue, 05 Jul 2022 01:42 PM (IST)

    PSEB Punjab Board 10th Result 2022- पंजाब शिक्षा बोर्ड की 312 विद्यार्थियों की मेरिट लिस्ट में जालंधर जिले के 7 छात्रों ने स्थान बनाने में सफलता प्राप्त की है। बड़ी बात यह है कि जिले के दो विद्यार्थियों ने राज्य में दूसरा और तीसरा रैंक भी हासिल किया है।

    Hero Image
    Punjab Board Result 2022 जालंधर जिले से 7 छात्र-छात्राओं ने मेरिट लिस्ट में स्थान बनाया है।

    जासं, जालंधर। PSEB Punjab Board 10th Result 2022 ​​​​​पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड (पीएसईबी) ने 10वीं की परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। मंगलवार को जारी 312 विद्यार्थियों की मेरिट लिस्ट में जालंधर जिले के 7 छात्रों ने स्थान बनाने में सफलता प्राप्त की है। बड़ी बात यह है कि जिले के दो विद्यार्थियों ने राज्य में दूसरा और तीसरा रैंक भी हासिल किया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    एसडी पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, अपरा की भूमिका पुत्री विनय कुमार ने 650 में से 642 अंक (98.77 प्रतिशत) के साथ पंजाब से दूसरा रैंक व आठवां स्थान हासिल किया है। वह जालंधर में टापर रही हैं। इसके अलावा न्यू सेंट सोल्जर स्कूल के बलराम सूरी पुत्र सोहन दयाल सूरी ने 641/650 अंक (98.62 प्रतिशत) लेकर पंजाब में तीसरा रैंक व 12वां स्थान हासिल किया है। 

    सरकारी सीनियर सेकंडरी स्कूल सम्मीपुर की मुस्कान पाल पुत्री जीवन कुमार और न्यू सेंट सोल्जर स्कूल के चिराग पुत्र अश्विनी कुमार ने 635 अंकों और 97.69 प्रतिशत के साथ पंजाब में 9वां रैंक व 84वां स्थान पाया है। वह जिले में तीसरे स्थान पर हैं। 

    12वां रैंक व 179वां स्थान : सरकारी हाई स्कूल लोहारां मानक राय के प्रिंस बसरा ने 632 अंक, 97.23 प्रतिशत

    13वां रैंक व 212 स्थान : एकता पुत्री विकास चंद, सरदार दरबारा सिंह मेमोरियल सरकारी स्कूल, मलसियां 631/650 अंक (97.08 प्रतिशत) 

    14वां रैंक व 242वां स्थान : यशिका गौतम पुत्री संजीव कुमार, केपीएस बाल भारती पब्लिक स्कूल, चूहड़ 630 अंक, 96.92 प्रतिशत 

    जालंधर के 99.15 प्रतिशत विद्यार्थी पास

    इस बार जिले के 22890 विद्यार्थी परीक्षा में बैठे थे, जिनमें से 22696 विद्यार्थी पूरी तरह से पास हुए हैं और इस हिसाब से जिले का ओवरआल नतीजा 99.15 प्रतिशत रहा है।

    comedy show banner
    comedy show banner