विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 22, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

PSEB ने 10वीं के पिछले रिजल्ट को सुधारने का दिया गोल्डन चांस, यहां लें पूरी जानकारी

By Vikas KumarEdited By:
Published: Mon, 22 Mar 2021 08:52 AM (IST)

दसवीं के नतीजों से नाखुश विद्यार्थियों को पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड की तरफ से अपनी परफार्मेंस बढ़ाने का गोल्डन चांस ...और पढ़ें

पीएसईबी ने गोल्डन चांस 10वीं कक्षा में ओपन स्कूल, रीअपीयर कैटेगरीज व पास हुए विद्यार्थियों को दिया है।
पीएसईबी ने गोल्डन चांस 10वीं कक्षा में ओपन स्कूल, रीअपीयर कैटेगरीज व पास हुए विद्यार्थियों को दिया है।

जालंधर, [अंकित शर्मा]। पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड की तरफ से दसवीं के नतीजों से नाखुश विद्यार्थियों को अपनी परफार्मेंस बढ़ाने का गोल्डन चांस दिया गया है। जिसके तहत वे अभी भी परीक्षाएं देकर अपनी परफार्मेंस और नतीजों को बेहतर व बढ़ा सकते हैं। बशर्त उनके लिए यही रहेगी कि उन्हें इसी महीने के अंतिम तिथि यानी कि 31 मार्च तक परीक्षा फार्म जमा अवश्य कराने होंगे। अगर वे यह मौका चूक गए तो फिर शायद उन्हें यह मौका दोबारा मिले या नहीं। पीएसईबी की तरफ से यह मौका दसवीं कक्षा में ओपन स्कूल, रीअपीयर कैटेगरीज व पास हुए विद्यार्थियों को लिए है।

पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड कंट्रोलर परीक्षाएं जेआर महिरोक की तरफ से इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी कर हिदायतें जारी कर दी गई हैं। उनके अनुसार परीक्षार्थियों को परीक्षा के लिए निर्धारित फीस 1700 रुपये अदा करनी होगी। इसके अलावा उनकी तरफ से यह परीक्षा फार्म विभिन्न जिलों में बने जिला बोर्ड दफ्तरों के बजाए मुख्य दफ्तर में आकर देने होंगे। जिला बोर्ड दफ्तरों में परीक्षा फार्म स्वीकार नहीं किए जाएंगे। यही कारण है कि उनकी तरफ से परीक्षा फार्म जल्द से जल्द भर कर जमा करवाने का अवसर दिया है।

फिलहाल कोविड-19 संक्रमण की वजह से फिर से सभी स्कूल और कालेजों को बंद कर दिया गया है। जो परीक्षाएं पांचवीं की चल रही थी उन्हें बीच में हो रोक दिया गया है, जबकि दसवीं और 12वीं कक्षा की फाइनल बोर्ड की परीक्षाओं को एक-एक महीने के लिए टाल दिया गया है। आने वाले समय में ही परीक्षाओं की तिथियों की घोषणा की जाएगी। जिसके तहत ही पास आउट, रीअपीयर हुए विद्यार्थियों को अपनी परफार्मेंस सुधारने का ही अवसर मिलेगा।

 

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें