यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 30, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
श्री गुरुनानक देव जी के प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारों में उमड़ी संगत, तस्वीरों में देखें उत्साह
श्री गुरु नानक देव जी के 551वें प्रकाश पर्व पर पंजाबभर में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। गुरुद्वारों को दुल्हन ...और पढ़ें

जेएनएन, अमृतसर/जालंधर। श्री गुरुनानक देव जी का 551वां प्रकाशोत्सव पर पंजाबभर में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। सुबह से ही संगत गुरुद्वारों में माथा टेकने पहुंच रही है। सबसे ज्यादा भीड़ अमृतसर स्थित श्री हरिमंदिर साहिब, सुलतानपुर लोधी व डेरा बाबा नानक में उमड़ी है। जगह-जगह संगत द्वारा लंगरों का आयोजन किया गया है।
पहले उम्मीद जताई जा रही थी कि कोरोना महामारी व किसान आंदोलन के कारण संगत कम पहुंचेगी, लेकिन सुबह से ही संगत उमड़ पड़ी। प्रकाशोत्सव के मद्देनजर गुरुद्वारों को दुल्हन की तरह सजाया गया है। पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह भी श्री गुरुनानक देव जी के 550वें प्रकाशोत्सव के समारोहों के समापन के लिए सुल्तानपुर लोधी पहुंचे हैं।

सोमवार सुबह कड़ाके की ठंड के बावजूद संगत अमृतसर स्थित श्री हरिमंदिर साहिब (GoldenTemple) पहुंची। इस दौरान हल्की धुंध छाई हुई थी, लेकिन इसके बावजूद श्रद्धालुओं का उत्साह कम नहीं हुआ।

श्री हरिमंदिर साहिब के सरोवर में स्नान करते श्रद्धालु।

श्री गुरुनानक देव जी के प्रकाशोत्सव पर दीप जलाते लोग। इस दौरान अमृतसर में सुबह कड़ाके की ठंड रही। हल्की धुंध भी छाई रही।

श्री हरिमंदिर साहिब में उमड़े श्रद्धालु। इस बार कोरोना संक्रमण के कारण विदेश से संगत नहीं पहुंच पाई।

श्री हरिमंदिर साहिब में गुरुबाणी का पाठ करते पाठी। यहां सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु माथा टेकने पहुंचे।

कपूरथला जिला स्थित सुलतानपुर लोधी में भी बड़ी संख्या में संगत उमड़ी। यहां श्री गुरुनानक देव जी के 550वेंं प्रकाश पर्व के कार्यक्रमों का समापन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह, उनकी पत्नी महारानी परनीत कौर, पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष सुनील जाखड़ सहित बड़ी संख्या में संगत पहुंची।

सुलतानपुर लोधी में संगत के लिए लंगर तैयार करती महिलाएं। यहां डेरा बाबा श्री चंद डेरा बाबा नानक देव मुख्य सेवादार बाबा सुबेग सिंह की ओर से संपूर्णता दिवस पर 50 किलो देसी घी के प्रसाद के अलावा 10 क्विंटल खीर, 10 क्विंटल आटे की रोटियां, 5 क्विंटल चावल, 3 क्विंटल मटर पनीर की सब्जी, 5 क्विंटल गोभी आदि का लंगर तैयार किया गया।
