Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जालंधर में महिला से दुष्कर्म के आरोपित को किया जाएगा कोर्ट में पेश, दोबारा रिमांड हासिल कर सकती है पुलिस

    By Vinay KumarEdited By:
    Updated: Tue, 12 Oct 2021 08:36 AM (IST)

    जालंधर में महिला से दुष्कर्म के आरोपित को पुलिस कोर्ट में पेश कर दोबारा रिमांड हासिल करेगी। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर दो दिन का रिमांड हासिल किया था। जिसके बाद मामले में आरोपित से पुलिस की पूछताछ जारी है।

    Hero Image
    जालंधर में बुजुर्ग से दुष्कर्म के आरोपित का पुलिस दोबारा रिमांड हासिल करेगी।

    जागरण संवाददाता, जालंधर। जालंधर में थाना डिवीजन सात इलाके के विशाल गार्डन में बीते शनिवार एक महिला से दुष्कर्म के आरोपित अमृतसर निवासी जगजीत सिंह के खिलाफ पुलिस ने संबंधित धाराओं में केस दर्ज करते हुए आरोपित को पुलिस ने कोर्ट में पेश कर उसका दो दिन का रिमांड हासिल किया था। जिसके बाद मामले में आरोपित से पुलिस की पूछताछ लगातार जारी है। रिमांड खत्म होने के बाद आज आरोपित को कोर्ट में पेश कर पुलिस उसका दोबारा रिमांड हासिल कर सकती है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आरोपित को रिमांड पर लेकर पुलिस आरोपित के दफ्तर से मिले  अलग-अलग पासपोर्ट और एजुकेशन सर्टिफिकेट के विषय में पूछताछ कर सकती है। अभी तक की पूछताछ में पुलिस के हाथ कुछ खास नहीं लग सका है। दरअसल बीते शनिवार आरोपित पर लुधियाना की रहने वाली 35 साल की महिला की शिकायत पर दुष्कर्म का केस दर्ज किया गया था। महिला का आरोप था कि कुछ दिन पहले उसने नैनी सर्टिफिकेट बनवाने के लिए अपनी सहेली से बात की थी। उसकी सहेली ने अपने जानकार जगजीत सिंह का नंबर उसे दिया था। जिसके बाद शनिवार सुबह जगजीत से बात करने के बाद पीड़िता जालंधर पहुंची थी। जहां से आरोपित उसे स्कूटी पर बैठाकर की विशाल गार्डन स्थित अपने दफ्तर में ले आया था।

    पीड़िता का आरोप था आरोपित ने उसे एक कोठी की पहली मंजिल पर ले जाकर उसके साथ जबरदस्ती की। जिसके बाद महिला ने घटना की जानकारी अपने एक रिश्तेदार को दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया था और तलाशी के दौरान आरोपित के दफ्तर से कई एजुकेशन सर्टिफिकेट और पासपोर्ट मिले थे। जिसके बाद पुलिस ने आरोपित के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया था।

    यह भी पढ़ें-  Weather Update Jalandhar : जालंधर में तेज धूप के साथ वीकेंड तक साफ रहेगा मौसम, गर्मी व उमस से बढ़ेगी परेशानी