विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 18, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पुलिस ने वाहनों पर लगाए रिफ्लेक्टर, बांटे मास्क व करवाए कोरोना टेस्ट

By JagranEdited By:
Published: Fri, 18 Dec 2020 06:52 AM (IST)

जालंधर देहाती पुलिस ने वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाए मास्क बांटे और लोगों के कोरोना टेस्ट करवाए।

पुलिस ने वाहनों पर लगाए रिफ्लेक्टर, बांटे मास्क व करवाए कोरोना टेस्ट
पुलिस ने वाहनों पर लगाए रिफ्लेक्टर, बांटे मास्क व करवाए कोरोना टेस्ट

संवाद सहयोगी, करतारपुर

जालंधर देहाती पुलिस एवं एजुकेशन ट्रैफिक पुलिस द्वारा थाना प्रभारी आइपीएस ज्योति यादव की अगुआई में धुंध के मद्देनजर जालंधर-अमृतसर राष्ट्रीय मार्ग पर गांव दयालपुर के पास दर्जनों वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाए गए। वहीं कोरोना से सावधानी के लिए मास्क बांटे गए। वहीं स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा लोगों के कोरोना टेस्ट भी किए गए।

डीएसपी सुखपाल सिंह ने लोगों को कोरोना महामारी के खिलाफ जागरूक करते हुए कहा कि कोरोना से बचने के लिए मुंह पर मास्क लगाएं तथा शारीरिक दूरी बनाकर रखें। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी अभी खत्म नहीं हुई है, इसलिए सावधानी बेहद जरूरी है। वहीं आइपीएस डा. ज्योति यादव ने कहा कि जालंधर देहाती पुलिस द्वारा एक साथ तीन कार्य करने की मुहिम चलाई गई है। लगातार कुछ दिनों से पड़ रही धुंध को देखते हुए वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाए गए हैं। उन्होंने वाहन चालकों को ड्राइविग करते वक्त डिप्पर चला कर रखने की अपील की, ताकि दूर से रिफ्लेक्टर नजर आ सके और दुर्घटना से बचाव हो सके। उन्होंने कहा कि पुलिस का काम सिर्फ चालान काटना ही नहीं है, बल्कि जनहित का ध्यान रखना भी है। इस क्रम में लोगों को कोरोना महामारी के खिलाफ जागरूक करते हुए मास्क बांटे गए तथा स्वास्थ्य विभाग की टीम से कोरोना के टेस्ट करवाए गए हैं। बाद में मदर टेरेसा फाउंडेशन द्वारा आइपीएस ज्योति यादव एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम के सदस्यों को चेयरमैन अख्तर सलमानी ने सम्मानित किया। इस अवसर पर ट्रैफिक पुलिस के एएसआइ सतनाम सिंह, एसआइ आत्मजीत, एसआइ बोधराज, स्वास्थ्य विभाग की टीम में सीएचओ सुखप्रीत कौर, प्रभजोत कौर, प्रीति, बलविदर व अन्य मौजूद थे।