जालंधर में रामनवमी शोभायात्रा के दौरान ट्राले ने कई लोगों को कुचला, तीन की मौत
जालंधर में बेकाबू ट्राले ने रामनवमी शोभायात्रा में जा रहे श्रद्धालुओं को कुचल दिया, जिससे तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि कई घायल हो गए।
जेएनएन, जालंधर। भगवान वाल्मीकि चौक में रामनवमी पर भगवान श्री राम की शोभायात्रा के दौरान एक बेकाबू ट्राले ने एक के बाद एक कई लोगों को कुचल दिया। मौके पर भगदड़ मच गई। अभी तक तीन लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई लोगों को अस्पताल में भर्ती किया गया है।
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस व लोग।
भगवान वाल्मीकि चौक से मंगलवार सायं रामनवमी को लेकर शोभायात्रा निकल रही थी। इसी दौरान एक ट्राला आया और बेकाबू होकर उसने रेहड़ियों को टक्कर मार दी व कई बाइक सवारों को कुचल दिया। मौके पर करुण क्रंदन मच गया। शोभायात्रा में पुलिस भी मौजूद थी। पुलिस ने तत्काल घायलों को अस्पताल पहुंचाया। वहीं, घटना में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर आलाधिकारी पहुंच चुके हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।