Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पलविंदर सिंह बने रोटरी क्लब जालंधर सिविल लाइंस के प्रेसीडेंट, जल्द तैयार करेंगे नई टीम

    By Pankaj DwivediEdited By:
    Updated: Sun, 26 Dec 2021 02:38 PM (IST)

    पलविंदर सिंह ने अपने कार्यकाल के दौरान क्लब के उद्देश्यों के लिए तन-मन से काम करने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि मानवता की सेवा करने के लिए हर प्रयास किया जाएगा। इस दौरान क्लब के सदस्यों ने उन्हें सम्मानित भी किया।

    Hero Image
    रविंदर सिंह को रोटरी क्लब जालंधर सिविल लाइंस का 2022-23 के लिए अध्यक्ष चुना गया है। जागरण

    जागरण संवाददाता, जालंधर। परविंदर सिंह को रोटरी क्लब जालंधर सिविल लाइंस का 2022-23 के लिए अध्यक्ष चुना गया है। इसके साथ ही उन्हें क्लब की नई टीम तैयार करने का अधिकार भी दिया गया। इसे लेकर क्लब के मौजूदा अध्यक्ष डा. अंबुज सूद की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में ये घोषणाएं की गईं। इस दौरान क्लब के चेयरमैन अमृतपाल सिंह लूथरा ने क्लब की गतिविधियों की सराहना करते हुए कहा कि कोरोना काल में क्लब ने मानवता की सेवा के लिए कई प्रयास किए गए। उन्हें इस पर गर्व है। उन्होंने नई टीम को हरसंभव सहयोग देने का विश्वास दिलाया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस मौके पर पलविंदर सिंह ने अपने कार्यकाल के दौरान क्लब के उद्देश्यों के लिए तन-मन से काम करने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि मानवता की सेवा करने के लिए हर प्रयास किया जाएगा।  इस दौरान क्लब के सदस्यों ने उन्हें सम्मानित भी किया। इस मौके पर क्लब सेक्रेटरी रोटेरियन जतिन दत्ता, हरप्रीत सिंह सूरी, हरदीप सिंह सदाना, सौरभ नरूला, अनिल सलवान, बब्बू सदाना और गुरिंदर भाटिया सहित बोर्ड सदस्य मौजूद थे।