विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 25, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जालंधर में बावा लाल दयाल आश्रम में सत्संग का आयोजन, संकीर्तन मंडली ने किया प्रभु महिमा का गुणगान

By DeepikaEdited By:
Published: Wed, 25 May 2022 02:37 PM (IST)

बावा लाल दयाल आश्रम में आयोजित सत्संग तथा संकीर्तन कार्यक्रम के दौरान महंत गंगा दास ने कहा कि कुदरती स्रोत ...और पढ़ें

बावा लाल दयाल आश्रम में सत्संग का आयोजन। (जागरण)
बावा लाल दयाल आश्रम में सत्संग का आयोजन। (जागरण)

जागरण संवाददाता, जालंधरः बावा लाल दयाल आश्रम बस्ती गुजां दिलबाग नगर के गद्दीनशीन महामंडलेश्वर 1008 महंत गंगा दास ने कहा कि प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा करना भी धर्म का मूल है। उन्होंने कहा कि जीव, जंतु, वायु, जल तथा धरती के पालनहार भी भगवान हैं। ऐसे में कुदरती स्रोतों की रक्षा करके इंसानियत की सेवा की जा सकती है। आश्रम में आयोजित सत्संग तथा संकीर्तन कार्यक्रम के दौरान महंत गंगा दास ने कहा कि कुदरती स्रोत से ही मानवीय जीवन संभव है।

उन्होंने कहा कि कुदरती संसाधनों के बिना मानवीय जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती। धार्मिक शास्त्र तथा ग्रंथों में भी कुदरती संसाधनों की रक्षा करने का आह्वान किया गया है। इसी तरह उत्तरा आश्रम के उत्तराधिकारी महंत केशव दास ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने न केवल अर्जुन बल्कि समूचे ब्रह्मांड को उपदेश दिया था। जिसमें इंसान के जीवन का मोल तथा उसे पाने के बारे में बताया गया है। इसके उपरांत संकीर्तन मंडली के सदस्यों ने प्रभु महिमा का गुणगान किया। आरती पूजा के उपरांत भंडारे का आयोजन किया गया।

यह भी पढ़ेंः- जालंधर में बिजली लोड बढ़ने से आ रही फाल्ट की समस्या, मेनटेंनस के काम में देरी से उपभोक्ता परेशान

इनर व्हील क्लब जालंधर ने मनाया 45वां चार्टर दिवस

जासं, जालंधर : इनर व्हील क्लब जालंधर की तरफ से 45वां चार्टर दिवस मनाया गया। इसमें बेहतर कार्य करने प्रशस्तिपत्र, पुरस्कार और क्लब की व्यक्तिगत रनिंग ट्राफियां देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान क्लब की तरफ से विभिन्न फन गेम्स और लक्की ड्रा भी निकाले गए। क्लब ने सर्वश्रेष्ठ सदस्य डा. हरजिंदर, बेस्ट प्रोजेक्ट पीडीसी जगबंस तूर, मीना चोपड़ा और बेस्ट मीटिंग का अवार्ड नीरू चावला और संगीता महेंद्रू को दिया गया। अध्यक्ष अनीता चावला ने भी सभी सदस्यों को वर्ष भर उनके समर्थन और योगदान के लिए आभार व्यक्त किया। सचिव निम्मी चौधरी ने सदस्यों को जन्मदिन और वर्षगांठ उपहार के रूप में सुंदर पौधे दिए। बैठक का संचालन इंद्रकिरण तूर ने निधि सहगल, कविता जैरथ, स्नेह अरोड़ा और अंजू शर्मा के साथ मिलकर किया।

यह भी पढ़ेंः- भारतीय बैडमिटन कोच विजयदीप सिंह पंजाब सरकार की अनदेखी से नाराज, बोले- थामस कप में इतिहास रचने पर अभी तक नहीं मिला बधाई संदेश