Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आज पांच ट्रेनों के जरिये 6000 यात्रियों को भेजा जाएगा गृह राज्य, श्रमिकों को फोन करके बुलाया जा रहा

    By Pankaj DwivediEdited By:
    Updated: Mon, 18 May 2020 10:17 AM (IST)

    सुबह 11 बजे बिहार के अररिया पूर्णिया के लिए दोपहर 2 बजे जौनपुर के लिए शाम 5 बजे लखनऊ के लिए रात 8 बजे और फैजाबाद के लिए रात 11 बजे ट्रेन रवाना होगी।

    Hero Image
    आज पांच ट्रेनों के जरिये 6000 यात्रियों को भेजा जाएगा गृह राज्य, श्रमिकों को फोन करके बुलाया जा रहा

    जालंधर, जेएनएन। सिटी रेलवे स्टेशन से सोमवार को पांच ट्रेनों के जरिए 6000 यात्रियों को अपने गृह राज्य भेजा जाएगा। इसमें सुबह 11:00 बजे बिहार के अररिया,  पूर्णिया के लिए दोपहर 2:00 बजे, जौनपुर के लिए शाम 5:00 बजे, लखनऊ के लिए रात 8:00 बजे और फैजाबाद के लिए रात 11:00 बजे ट्रेन रवाना की जाएगी। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    फोन करके भी यात्रियों को बुलाया जा रहा

    प्रशासन की तरफ से अब संदेश ही नहीं फोन करके भी यात्रियों को बुलाया जा रहा है ताकि जल्द से जल्द ट्रेनों को पूरा भर कर चलाया जा सके। ऐसे में समस्या आ रही है। कई श्रमिकों के फोन बंद हो चुके हैं। िसका कारण यह है कि वह कई दिनों से सड़कों पर घूम रहे हैं या वहीं रहकर इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में उनके पास फोन चार्ज करने के लिए भी कोई प्रबंध नहीं है।

    पूरी नहीं भरी फैजाबाद जाने वाली ट्रेन

    इसके साथ साथ प्रशासन की टीम में शहर के विभिन्न हिस्सों में भी फंसे हुए लोगों को उनके गृह राज्य भेजने के लिए संपर्क कर रही है। यही कारण है कि रविवार रात 7 बजे चलने वाली फैजाबाद की ट्रेन 1 घंटे तक यात्रियों का इंतजार करती रही। पर ट्रेन फुल ना होने पर उसे चलाना पड़ा। ट्रेन में यूं तो 1200 यात्री जाने थे पर महज 850 ही पहुंच सके थे।

    बसें भी श्रमिकों को ले जाएंगी उत्तर प्रदेश 

    जालंधरः शहर के अंतरराज्यीय बस स्टेशन से सोमवार को उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के लिए जाते हुए श्रमिक।

    इधर, जालंधर प्रशासन ने श्रमिकों को बसों से सहारनपुर बॉर्डत तक पहुंचाने की व्यवस्था की है। मौजूदा व्यवस्था के अनुसार रोजाना दस बजें श्रमिकों के लिए चलाई जाएंगी।  

     

     

     

     

    हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

    पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें