Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जालंधर में बच्चों और परिवार के मनोरंजन का साधन है निक्कू पार्क, जानिए इसकी खासियत

    By Vinay kumarEdited By:
    Updated: Sat, 16 Jan 2021 09:41 AM (IST)

    जालंधर का मशहूर निक्कू पार्क जो बच्चों के साथ-साथ परिवार का भी पसंदीदा स्थान है। शहर में जो भी लोग घूमने के लिए आते हैं वह इस पार्क में जाना कभी नहीं भूलते क्योंकि यहां की ताजी हवा व निक्कू पार्क की बनावट उन्हें पसंद आती है।

    Hero Image
    पंजाब का प्रसिद्ध जालंधर शहर पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

    जालंधर [प्रियंका सिंह]। पंजाब का प्रसिद्ध जालंधर शहर पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। इसका कारण है कि शहर में कई पर्यटक स्थल है जहां पर आकर लोगों को बहुत खुशी एवं शांति मिलती है। उन्हीं में से एक है शहर का मशहूर निक्कू पार्क जो बच्चों के साथ साथ परिवार का भी पसंदीदा स्थान है। शहर में जो भी लोग घूमने के लिए आते हैं वह इस पार्क में जाना कभी नहीं भूलते क्योंकि यहां की ताजी हवा व निक्कू पार्क की बनावट उन्हें पसंद आती है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लोगों में लोकप्रिय है निक्कू पार्क - निक्कू पार्क शहर के बीचो-बीच मॉडल टाउन में स्थित है। इस स्थान को शहर के प्रमुख पर्यटक स्थलों में से एक माना गया है। यहां आकर बुजुर्ग लोग कुदरती नजारों का लुत्फ उठाते हैं। मनोरंजन से भरपूर इस पार्क में लोगों का आना जाना लगा रहता है।

    पिकनिक का स्पॉट है निक्कू पार्क - निक्कू पार्क की सजावट बड़ी शानदार है। विभिन्न वर्ग के लोगों को यहां आकर काफी खुशी एवं स्कूल मिलता है। यही कारण है कि इस पारक को पिकनिक स्पॉट भी के तौर पर विकसित किया गया है। जो शहर में आने वाले पर्यटकों का ध्यान अपनी और आकर्षित करता है। बहुत कम फीस में लोगों को मनोरंजन मुहैया करवाने वाला शहर भर में यह सबसे सस्ता पारक माना गया है।

    छुट्टियां बिताने के लिए अच्छा पार्क - शहर में सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाली जगह निक्कू पार्क है। इस पार्क में केवल शहर बाद से ही नहीं बल्कि पर्यटक भी आपने छुट्टियां स्पेंड करने के लिए आते हैं। खास करके शनिवार और रविवार को यहां पर लोगों की काफी तादाद में भीड़ देखने को मिलती है।

    पारक की बनावट है आकर्षण का केंद्र - निक्कू पार्क की कुदरती तौर पर की हुई बनावट लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर रही है। इसमे यात्री पार्क के द्वारा चार चुफेरे बगीचे बनाए गए हैं। इसके अलावा विभिन्न प्रकार के जानवरों एवं पक्षियों को भी प्रदर्शित किया गया है। इसमे झरने भी बनाए गए हैं, जैसे लोगों को कुदरती माहौल मिलता है।

    बच्चों के लिए लगे हैं झूले - निक्कू पार्क में बच्चे अपने परिवार के साथ मौज मस्ती के लिए आते हैं। इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि निक्कू पार्क में बच्चों के मनोरंजन के लिए विभिन्न तरह के झूले बनाए गए हैं जिसका वह खूब आनंद उठाते हैं।

    पार्क में लोगों के लिए पूरा प्रबंध - निक्कू पार्क में आने वाले लोगों को हर तरह की सुविधा दी जाती है। लोगों को पीने के लिए ताजा पानी दिया जाता है। उनके बैठने के लिए भी अच्छा प्रबंध किया गया है। जो लोग सैर करने के लिए पार्क में आते हैं उनके लिए भी अलग से सैर करने के लिए बनाया गया है।

    स्वादिष्ट फूड का भी ले सकते हैं आनंद - निक्कू पार्क के बाहर लगे छोटे छोटे फूड स्टालों से शहर का स्वादिष्ट खाने का स्वाद कम दाम में चख सकते हैं। इसके अलावा अलग-अलग ब्राइटी की आइसक्रीम, चार्ट जैसे अन्य स्नैक्स खा सकते हैं।