विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 04, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पंजाब में मामला सुर्खियों में आया तो नवजोत सिद्धू ने जुर्माना सहित भरा 8.67 लाख का बिजली बिल

By Sunil Kumar JhaEdited By:
Published: Sun, 04 Jul 2021 09:02 AM (IST)Updated: Sun, 04 Jul 2021 03:30 PM (IST)

पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने मामला सुर्खियों में आने और गर्माने के बाद खुद पर बकाया ...और पढ़ें

पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू की फाइल फोटो।
पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू की फाइल फोटो।

अमृतसर, जागरणा संवाददाता। पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने 8.67 लाख रुपये का बकाया बिजली बिल जुर्माने के साथ चुका दिया है। यह मामला दाे दिन पहले राज्‍य में बिजली संकट के मुद्दे पर सिद्धू के पंजाब सरकार पर हमले के बाद सुर्खियों में आा था। इसको लेकर हुई निशाने पर आने के बाद बिल का शनिवार को भुगतार कर दिया गया।

अमृतसर के विधानसभा हलका पूर्वी से विधायक सिद्धू के करीबी और उनके रिहायश स्थित कार्यालय के सचिव राजी महाजन ने बताया कि शनिवार सुबह नवजोत सिंह सिद्धू ने 8,67,540 रुपये बकाया बिजली बिल और जुर्माने की राशि का पावरकाम को आनलाइन भुगतान कर दिया है। इसके साथ ही उन्होंने 14 मार्च 2021 को बिजली के बिल के रूप में दस लाख रुपये का भुगतान करने संबंधी भी रसीद जारी की।

सिद्धू की पत्नी और कार्यालय के सचिव ने भी किया दावा, अधिकारी बोले, 24 घंटे बाद अपडेट होगा बिल

वहीं, सिद्धू की पत्नी डा. नवजोत कौर सिद्धू ने भी एक वीडियो जारी कर यह दावा किया है। ईस्ट डिवीजन के एक्सईएन मनोहर सिंह का कहना है कि नवजोत सिद्धू ने वन टाइम सेटलमेंट (ओटीएस) के तहत विभाग की तरफ से केस लगाया हुआ है। इसके तहत सिद्धू के घर में लगे बिजली कनेक्शन का बिल सही करने का मामला विभाग के विचाराधीन है।

ईस्ट डिवीजन की सब डिवीजन साउथ के रेवेन्यू अकाउंटेंट (आरए) ने एक्सईएन मनोहर सिंह ने बताया कि शनिवार सुबह उन्हें पूर्व कैबिनेट मंत्री नवजोत सिद्धू के कार्यालय से फोन आया था। उनसे आनलाइन बिल का भुगतान करने संबंधी सूचना मांगी गई थी। आरटीजीएस के तहत हुई पेमेंट के चलते एक यूटीआर नंबर आता है, जिससे स्पष्ट होता है कि पेमेंट हो गई है। आनलाइन पेमेंट होने के लगभग 24 घंटे के बाद ही विभाग के रिकार्ड में उसकी पुष्टि होती है। रविवार को छुट्टी होने के कारण सोमवार को ही स्थिति साफ होगी।

दो माह से अधिक बिल पेंडिंग हो तो कनेक्शन काट देता है विभाग

औपचारिकता के तौर पर यदि कोई उपभोक्ता विभाग में ओटीएस में केस लगाता है तो उसकी फीस भी भरी जाती है। इसकी कोई रसीद भी अभी तक सामने नहीं आई है। पावरकाम की ईस्ट डिवीजन के एक्सईएन मनोहर सिंह से जब पूछा गया कि आज तक नवजोत सिंह सिद्धू को डिफाल्टिंग राशि जमा करने पर कितनी बार नोटिस भेजा गया है तो उन्होंने कहा कि यह वह सोमवार को कार्यालय में जाकर ही पड़ताल कर बता सकते हैं। वैसे दो महीने के अधिक समय के बाद किसी आम उपभोक्ता का बिजली बिल बकाया रहता है तो पावरकाम उनके घर का बिजली कनेक्शन काट देता है, मगर इस मामले में वह चुप बैठा रहा।

सिद्धू की पत्नी ने कहा, बिल ज्यादा आने पर सुधार के लिए किया था आवेदन

नवजोत सिंह सिद्धू की पत्‍नी व पूर्व सीपीएस डा. नवजोत कौर सिद्धू ने पटियाला स्थित अपने घर से वीडियो जारी कर अमृतसर स्थित अपने घर में लगे बिजली के कनेक्शन का बिल भुगतान करने संबंधी दावा किया। उन्होंने कहा कि उन्हें अपने घर लगे बिजली के कनेक्शन पर आ रहे बिजली बिल पर शक था, क्योंकि दो सदस्य ही घर में रहते हैं और उनका बिजली का बिल ज्यादा आ रहा है। इसकी जांच करवाने के लिए उन्होंने पावरकाम को आवेदन दिया था, ताकि उनके बिजली के बिल को सही करवाया जा सके।