Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भ्रष्टाचार मामले में गिरफ्तार विधायक रमन अरोड़ा की बिगड़ी तबीयत, अमृतसर मेडिकल कॉलेज में रेफर

    Updated: Tue, 09 Sep 2025 08:22 AM (IST)

    भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार विधायक रमन अरोड़ा की तबीयत खराब होने पर उन्हें अमृतसर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। डॉक्टरों ने उनकी ईसीजी और शारीरिक जांच की। पुलिस और डॉक्टरों की टीम उनकी निगरानी कर रही है। उन्हें जबरन वसूली के मामले में गिरफ्तार किया गया था। रिमांड के दौरान सीने में दर्द की शिकायत के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया।

    Hero Image
    मेडिकल कॉलेज अमृतसर में चला विधायक का इलाज, सीने की दर्द से हैं परेशान।

    संवाद सहयोगी, जालंधर। भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार विधायक रमन अरोड़ा की तबीयत खराब होने के चलते उन्हें अमृतसर मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया था। सोमवार को डॉक्टरों ने विधायक रमन अरोड़ा की एक ईसीजी की और बाडी के चेकअप किया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    विधायक के पास पुलिस टीम के साथ डॉक्टरों की टीम तैनात रही। दिन में चार-चार बार विधायक का चेकअप किया गया और डॉक्टरों ने दर्द के बारे में पूछताछ। विधायक रमन अरोड़ा के चेकअप की रिपोर्ट पुलिस ने ले ली है। हालांकि, इलाज के दौरान पुलिस ने डॉक्टरों के अलावा विधायक के पास किसी को जाने की अनुमिति नहीं दी।

    बता दें कि जालंधर सेंट्रल हल्के के विधायक रमन अरोड़ा को थाना रामामंडी की पुलिस ने जबरन वसूली के मामले में नाभा जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाकर गिरफ्तार किया था। विधायक का दो दिन का रिमांड खत्म होने के बाद पुलिस ने रविवार दोपहर उन्हें ड्यूटी मजिस्ट्रेट के आगे पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया था।

    रिमांड दौरान विधायक रमन अरोड़ा की रविवार शाम सीने में दर्द होने से तबियत खराब हो गई थी, इसके चलते विधायक रमन अरोड़ा को शाम करीब 6.15 बजे सिविल अस्पताल में लाया गया था, जहां डॉक्टरों की टीम ने विधायक के टेस्ट किए और दर्द के बारे में पूछा था।

    विधायक करीब साढ़े तीन घंटे सिविल अस्पताल में रहे, डॉक्टरों ने उन्हें एमरजेंसी वार्ड में रखा गया था। पुलिस ने इमरजेंसी वार्ड के बंद किए और किसी भी अज्ञात व्यक्ति को अंदर नहीं जाने दिया था। डाक्टर ने रात करीब दस बजे विधायक रमन अरोड़ा को अमृतसर मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया था।