जालंधर में 9 साल का बच्चा लापता, परिवार ने पुलिस पर लगाए रिपोर्ट न लिखने का आरोप
जालंधर के कोट बाबा दीप सिंह नगर से एक नौ साल का बच्चा लापता हो गया है। बच्चे के पिता सर्ब लाल ने बताया कि उन्होंने बच्चे को ढूंढने की बहुत कोशिश की लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। उन्होंने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है और प्रशासन से बच्चे को ढूंढने में मदद करने की गुहार लगाई है। यह घटना Crime news का एक दुखद मामला है।

संवाद सहयोगी, जालंधर। थाना आठ के अंतर्गत आते कोट बाबा दीप सिंह नगर में नौ साल का बच्चा घर लापता हो गया। बच्चे के पिता सर्ब लाल ने बताया कि वह पिछले 20 वर्षों से जालंधर शहर में रह रहा हैं। उसका नौ वर्षीय बच्चा उमाकान्त बीते शनिवार घर से लापता हो गया।
उन्होंने बच्चे को ढूंढने की कोशिश की लेकिन बच्चे का कोई सुराग नहीं मिला, जिसके बाद वह थाना नंबर आठ में रिपोर्ट दर्ज कराने की कोशिश की, लेकिन उनका आरोप है कि पुलिस ने न तो रिपोर्ट लिखी और न ही उनकी शिकायत को गंभीरता से लिया।
पारिवारिक सदस्यों ने कहां कि इस घटना से वे बेहद परेशान हैं और अपने बच्चे की तलाश में दर-दर भटक रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से गुहार लगाई है कि बच्चे को जल्द से जल्द ढूंढा जाए और पुलिस को मामले में उचित कार्रवाई करने के गुहार लगाई हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।