विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 27, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अमृतसर में मजार पर हुई नाबालिग लड़की की अधेड़ से दोस्ती, अपहरण के बाद बंधक बनाकर करता रहा दुष्कर्म

By Kamlesh BhattEdited By:
Published: Sat, 27 Mar 2021 11:04 AM (IST)

पंजाब के अमृतसर में हिंदू लड़की की मजार पर अधेड़ से दोस्ती हो गई। एक दिन अधेड़ उसे अपने साथ ...और पढ़ें

अमृतसर में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म। सांकेतिक फोटो
अमृतसर में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म। सांकेतिक फोटो

जेएनएन, अमृतसर। यहां की 16 वर्षीय हिंदू लड़की अक्सर जीटी रोड पर स्थित माल मंडी के पास बनी पंजपीर की दरगाह पर जाती थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात वहां 40 वर्षीय मोहम्मद जुनैद से हो गई। इस दौरान लड़की उसके जाल में फंस गई। वह उसे अपने साथ बाइक पर ले गया और फिर तीन दिन तक बंधक बनाकर उससे दुष्कर्म करता रहा।

सदर थाने की पुलिस ने जालंधर स्थित फिल्लौर के गांव रसूलपुर के रहने वाले मकसूद अली के बेटे मोहम्मद जुनैद हुसैन के खिलाफ दुष्कर्म, अपहरण और जान से मारने की धमकियां देने के आरोप में एफआइआर दर्ज की है। सदर थाने के प्रभारी इंस्पेक्टर परवीन कुमार ने बताया कि आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।

यह भी पढ़ें: हरियाणा के निजी अस्पतालों में रेफर कोरोना मरीजों के इलाज का खर्च नहीं दे रही सरकार, हाई कोर्ट पहुंचा अस्पताल प्रबंधन

मेडिकल रिपोर्ट में हुई है दुष्कर्म की पुष्टि

मकबूलपुरा थाने की सब इंस्पेक्टर अमनदीप कौर ने बताया कि पीड़िता का सिविल अस्पताल में मेडिकल करवाया गया है। मेडिकल रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि हो चुकी है। पीड़ित परिवार ने पुलिस को बताया कि वह मेहनत मजदूरी कर परिवार चलाते हैं। वह अकसर जीटी रोड पर स्थित माल मंडी के पास एक पंजपीर की दरगाह पर माथा टेकने जाया करते थे। इस बीच उनकी मुलाकात आरोपित मोहम्मद जुनैद हुसैन के साथ हुई थी।

यह भी पढ़ें: गुरमीत राम रहीम व निकिता हत्याकांड में फैसला सुनाने वाले जजों सहित पंजाब-हरियाणा में 176 का तबादला

किशोरी के परिवारवालों ने बताया कि आरोपित जुनैद 22 मार्च को बाइक से उनके घर पहुंचा और उनकी बेटी को साथ लेकर कचहरी चला गया। वहां उसने खाली दस्तावेजों पर हस्ताक्षर भी करवाए। इस दौरान आरोपित ने उसे बताया कि वह उससे शादी कर लेगा। इसके बाद वह उसे दादुआना गांव के एक खाली घर में ले जाकर उसे तीन दिन तक बंधक बनाकर अपनी हवस का शिकार बनाता रहा।

हिंदू महासभा ने लिया संज्ञान, करेंगे कार्रवाई

अखिल भारत हिंदू महासभा के राज्य अध्यक्ष राज कुमार शर्मा और जिला अध्यक्ष गुलशन राय ने कहा कि इस तरह की घटनाएं हिंदू महासभा किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी। सभा इसके खिलाफ सभा शुरू से आवाज उठाती आ रही है। अगर सरकार व प्रशासन ने इस तरह की घटनाओं पर काबू नहीं पाया तो हिंदू महासभा अपने स्तर पर काम करेगी। प्रभावित परिवार को सभा की तरफ से हर तरह का कानूनी सहायता दी जाएगी।

यह भी पढ़ें: Bharat Bandh: हरियाणा व पंजाब के 32 लोकेशन पर 31 ट्रेनों में फंसे रहे यात्री, शताब्दी चंडीगढ़ में करनी पड़ी रद

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।